निर्मला के ‘एक्ट ऑफ गॉड’ पर राहुल का हमला, कहा-तीन कार्यों से तबाह हुई अर्थव्‍यवस्‍था

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर मोदी सरकार सरकार को घेरा है। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को तीन चीजों, नोटबंदी, जीएसटी और विफल लॉकडाउन ने बर्बाद करके रख दिया है। राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट में निर्मला सीतारमण के उस बायन का लिंक भी साझा किया जिसमें उन्होंने कहा था कि, देश की अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस के रूप में सामने आए असाधारण 'एक्ट ऑफ गॉड' का सामना कर रही है, जिसकी वजह से इस साल अर्थव्यवस्था के विकास की दर सिकुड़ सकती है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi का Modi Government पर फिर हमला, Economy पर Nirmala Sitharaman को घेरा | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक्ट ऑफ गॉड वाले बयान को साझा करते हुए शुक्रवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, भारतीय अर्थव्यवस्था इन तीन बड़े कारणों की वजह से तबाह हुई है, नोटबंदी, फेल जीएसटी और फेल लॉकडाउन। इसके अलावा जो भी कहा जा रहा है वो झूठ है। इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार द्वारा उद्योगपतियों को दी गई टैक्स माफी को लेकर भी निशाना साधा था।

    Rahul Gandhi says India’s economy has been destroyed by Demonetisation, Flawed GST and Failed lockdown

    बता दें कि ,राज्यों को राजस्व में कमी की भरपाई के मुद्दे पर चर्चा के लिए जीएसटी काउंसिल की गुरुवार को हुई बैठक के बाद सरकार ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी से माल एवं सेवा कर संग्रह काम हुआ है और वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जीएसटी राजस्व में 2.35 लाख करोड़ रुपये की कमी आने का अनुमान है। बैठक के बाद वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी एक "दैवीय घटना" है और यह एक कारक है, जिससे जीएसटी संग्रह प्रभावित हुआ। इस साल हम असाधारण स्थिति का सामना कर रहे हैं।

    निर्मला सीतारमण अपने इस बयान के कारण विपक्ष ही नही बल्कि अपनी पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ गईं। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से भी उन पर तंज कसा गया है। स्वामी ने ट्वीट कर लिखा कि उन्हें यह पता चला है कि कोविड-19 एक्ट ऑफ गॉड है। इस बारे में जल्द ही वह वीडियो जारी करेंगे। इसके बाद स्वामी ने वह वीडियो भी जारी किया जिसमें निर्मला सीतारमण कोविड-19 को एक्ट ऑफ गॉड बता रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+