'Dharmendra Pradhan क्रिमिनल शिक्षा मंत्री, छात्रों पर गोली चलवाना बंद करो', राहुल गांधी ने PM से की 3 मांगे

Rahul Gandhi on Dharmendra Pradhan: NEET Paper Leak का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन की मांगे अब राजनीतिक दलों की आवाज बन चुकी है। इसी कडी में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (24 जुलाई) को 10 जनपथ स्थित अपने आवास पर NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में घायल एक छात्र के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीन प्रमुख मांगें कीं। राहुल ने प्रधान को 'क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर' करार देते हुए कहा कि उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाए। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस CJP के नेतृत्व वाले छात्र आंदोलन के बीच आई है, जिसमें 20 जुलाई को 'संसद चलो' मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई और पैलेट गन इस्तेमाल का मुद्दा गरमा गया है। आइए जानते हैं कि राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा? और क्या है पैलेट गन का मसला?

rahul-gandhi-says-dharmendra-pradhan-is-criminal

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने घायल छात्र साहिल का हाथ, पीठ और छाती दिखाते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। वे हमारे एजुकेशन सिस्टम के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें जाना ही होगा। उन्हीं की वजह से हजारों लोग सड़कों पर हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं यह बताना चाहता हूं कि यहां खड़ा मेरा भाई साहिल, उस समय पैलेट गन से घायल हो गया था, जब 20 जुलाई को वह तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहा था। राहुल गांधी ने कहा कि साहिल की एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए जाने का खतरा है। ये सजा मिलती है, हमारे छात्रों को सवाल पूछने और जवाबदेही मांगने की। हम साहिल के साथ हैं। हम जवाबदेही मांग रहे हर छात्र के साथ हैं। राहुल गांधी ने सरकार के आगे तीन मांगे रखी। आइए जानते हैं क्या?

राहुल ने PM मोदी से तीन मांगें कीं:

  • 1. देश के बच्चों से इस गुनाह की माफी मांगिए।
  • 2. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कीजिए।
  • 3. धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त कीजिए।

Who Is Sahil: कौन है ये घायल छात्र साहिल?

rahul-gandhi-says-dharmendra-pradhan

साहिल (19 वर्ष) दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है। परिवार की आर्थिक मदद के लिए वह पार्ट-टाइम कार भी चलाता है। वह खुद 2025 SSC दिल्ली कॉन्स्टेबल पेपर लीक का शिकार है। अब उसे डर है कि SSC ने फिर उसी एजेंसी को ठेका दिया है और पेपर लीक दोहराया जा सकता है।

NEET पेपर लीक विवाद को समझें...

NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP (Cockroach Janata Party) 20 जून से जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रही है। 20 जुलाई को 'संसद चलो' मार्च के दौरान पुलिस-छात्रों में झड़प हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, 100 से ज्यादा लोग घायल हुए। Pellet Gun इस्तेमाल की खबरें विवादास्पद बनीं। CJP शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, मुआवजे और सिस्टम सुधार की मांग कर रही है।

Dharmendra Pradhan Criminal Case: धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल केस कितने?

आपको बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान के चुनावी हलफनामे में दर्ज लंबित मामलों के आधार पर आईपीसी (अब बीएनएस के समकक्ष प्रावधान जहां लागू हों) का पूरा डिटेल ये है-

धारा पूरी डिटेल (सभी लंबित केस)
IPC 143 गैरकानूनी जमाव (Unlawful Assembly) का सदस्य होना।
IPC 149 गैरकानूनी जमाव के साझा उद्देश्य के तहत किए गए अपराध के लिए सभी सदस्य जिम्मेदार।
IPC 341 किसी व्यक्ति को गलत तरीके से रोकना (Wrongful Restraint)।
IPC 283 सार्वजनिक मार्ग में बाधा या खतरा उत्पन्न करना।
IPC 504 जानबूझकर अपमान करना ताकि शांति भंग होने की आशंका हो।
IPC 186 लोक सेवक के सरकारी कार्य में बाधा डालना।
IPC 294 सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत या अश्लील शब्दों का प्रयोग।
IPC 34 समान आशय (Common Intention) से किया गया कार्य, सभी आरोपी समान रूप से जिम्मेदार।
IPC 431 सार्वजनिक सड़क, पुल, नदी या यातायात व्यवस्था को नुकसान पहुंचाकर बाधा उत्पन्न करना।
IPC 506 आपराधिक धमकी (Criminal Intimidation)।
IPC 499 मानहानि (Defamation) की परिभाषा।
IPC 500 मानहानि के लिए दंड।
IPC 153A धर्म, जाति, भाषा, जन्मस्थान आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाना या शत्रुता को बढ़ावा देना।

नोट- आपको बता दें कि, 1 जुलाई 2025 से IPC की जगह अब BNS की धाराओं ने ली है। इसलिए 2024 की धर्मेंद्र प्रधान पर लगी धाराएं अब बदल चुकी होंगी।

What Is Pellet Gun: पैलेट गन क्या है?

पैलेट गन (Pellet Gun) एक प्रकार का शॉटगन (Shotgun) है, जिससे एक साथ दर्जनों छोटे-छोटे धातु के छर्रे (Pellets) निकलते हैं। भारत में सुरक्षा बल भीड़ नियंत्रण (Crowd Control) के दौरान मुख्य रूप से 12-बोर पंप-एक्शन शॉटगन से पैलेट कारतूस दागते हैं। इसे आम तौर पर कम घातक हथियार की श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि, यह पूरी तरह गैर-घातक नहीं है और गंभीर चोट या मौत का कारण भी बन सकती है।

How Dangerous Pellet Gun: पैलेट गन कितनी घातक है?

पैलेट गन को कम घातक हथियार माना जाता है, लेकिन यह सुरक्षित नहीं है। इससे

  • आंख की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है।
  • चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोट लग सकती है।
  • त्वचा में छर्रे धंस सकते हैं।
  • फेफड़े, गर्दन या महत्वपूर्ण अंग प्रभावित होने पर जान का खतरा हो सकता है।
  • कम दूरी से दागे जाने पर गंभीर या जानलेवा चोट की आशंका बढ़ जाती है।

सबसे अधिक गंभीर मामले आंखों की चोट से जुड़े रहे हैं। कई लोगों की स्थायी दृष्टि चली गई है।

सरकार इसका इस्तेमाल कब करती है?

भारत में पैलेट गन का इस्तेमाल मुख्य रूप से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जाता है। सामान्य परिस्थितियों में इसका प्रयोग नहीं होता। जैसे-

  • हिंसक प्रदर्शन या दंगा
  • पथराव की घटनाएं
  • सुरक्षा बलों पर हमले
  • अत्यधिक तनाव वाले इलाके
  • ऐसी स्थिति जहां लाठीचार्ज या आंसू गैस पर्याप्त न हो और गोली चलाने से बचना हो

विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में 2010 के बाद और खासकर 2016 में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल चर्चा में आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+