SC द्वारा सजा पर रोक लगाने के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले-चाहे कुछ भी हो, मेरा कर्तव्य वही रहेगा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'मोदी सरनेम केस' में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें मानहानि का दोषी पाए जाने पर मिली दो साल की सजा पर रोक लगा दी है।

राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद अब उनका पहला रिएक्शन आया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, चाहे कुछ भी हो, मेरा कर्तव्य वही रहेगा। आइडिया ऑफ इंडिया की रक्षा करना।

rahul-gandhi

शुक्रवार को केस की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने पूर्णेश मोदी के वकील से कहा, 'हम यह जानना चाहते हैं कि अधिकतम सजा ही क्यों दी गई। यदि जज ने 1 साल और 11 महीने की भी सजा दी होती तो वह अयोग्य घोषित न होते।'

इस पर पूर्णेश मोदी के वकील ने कहा कि ऐसी सजा शायद इसलिए दी गई क्योंकि राहुल गांधी को पहले ही हिदायत दी गई थी, लेकिन उनके बर्ताव में कोई बदलाव नहीं आया था। शीर्ष अदालत ने कहा कि यदि इस केस में एक दिन की भी कम सजा होती तो राहुल गांधी सांसद रहते।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि पक्षकार चाहें तो अपील के तुरंत निपटारे की अर्जी दे सकते हैं और अदालत जितनी जल्दी हो सके इस अपील का निपटारा कर सकती है। जब तक फाइनल फैसला नहीं आ जाता है तब तक राहुल की दोषसिद्धि पर रोक रहेगी।

सर्वोच्च अदालत ने आगे कहा कि, बयान राहुल गांधी ने दिया है तो उसकी सजा उनको चुनने वाली आम जनता क्यों भुगते। ऐसे समय में जब संसद का सत्र चल रहा है तो जनता (वायनाड) की आवाज सदन तक क्यों न पहुंचे। इसके इतर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए यह भी कहा कि पब्लिक लाइफ में बयान को लेकर ऐहतियात बरतना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+