राहुल ने कहा- हमने मोदी को तीन बार लैंड बिल संशोधित करने से रोका
जो आपके दिल में दर्द था, उसको पहचान कर आपको यह राज्य दिया। शुरुआत में ही मैं आपसे सवाल पूछना चाहता हूं, लोग तेलंगाना क्यों चाहते थे? यह बातें कांग्रेस उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद राहुल
हैदराबाद। जो आपके दिल में दर्द था, उसको पहचान कर आपको यह राज्य दिया। शुरुआत में ही मैं आपसे सवाल पूछना चाहता हूं, लोग तेलंगाना क्यों चाहते थे? यह बातें कांग्रेस उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद राहुल गांधी ने तेलंगाना के संगरेड्डी में कहीं।
राहुल ने कहा कि तेलंगाना के लोगों ने एक सपना देखा था, कि तेलंगाना के धन का इस प्रदेश को फायदा मिले लेकिन क्या ऐसा हुआ?

राहुल ने कहा कि स्टेज पर आने से पहले उन किसानों से मिला जिन्हें हथकड़ी बांध कर परेड किया गया था। तेलंगाना वो प्रदेश जहां पर प्रदेश है जहां किसान अगर सही दाम मांगे तो उसे हथकड़ी लगाकर जेल में डाल दिया जाता है।
राहुल ने कहा कि तेलंगाना के लिए संघर्ष विद्यार्थियों और युवाओं ने शुरू किया- वो चाहते थे की जब उनका प्रदेश बने तो उनको रोज़गार मिले।
जो पहले 12,000 में बिकती थी वो अब
राहुल ने राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि आल्टर्नेटिव क्रॉप्स उगाओ लेकिन जो चीज पहले 12,000 में बिकती थी वो अब 3,000 रुपए में बिकती है। मिर्ची उगाने को कहा था और जब तेलंगाना का किसान अपने सीएम की बात सुनकर मिर्ची उगाता है तो उसकी पिटाई की जाती है और उसे जेल में डाल दिया जाता है।
राहुल ने कहा कि सपना पूरा करने के लिए युवाओं ने कुर्बानी दी थी, उनकी शक्ति से यह राज्य बना था। मैं युवाओं कससे पूछना चाहता हूं क्या मिला आपको तेलंगाना के सपने से? सीएम ने आपसे कहा था कि वो हर घर में ही नौकरी दिलाएंगे, आज उनका मजाक उड़ाया जाता है कि घर तो छोड़िए एक गांव तक में किसी को नौकरी नहीं मिली।
TRS सरकार ने बंद कर दी योजना
राहुल ने कहा कि युवाओं को शिक्षा की जरूरत होती है। हमारे समय में आपको फ्री रिंबर्समेंट मिलता था जिसे TRS की सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने दावा किया था कि KG से PG तक फ्री शिक्षा मिलेगी लेकिन उल्टा 4,000 स्कूल बंद कर दिया।
राहुल ने कहा कि युवा भटक रहा है, नौकरी ढूंढ़ रहा है, और उधर मोदी जी और इधऱ आपके सीएम झूठे वादे कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि हम झूठे वादे करना नहीं जनते काम करना जानते हैं। राहुल ने कहा कि जब तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार आएगी तो आप अपने मोबाइल फोन के पीछे 'मेड इन तेलंगाना देखेंगे।' हम आपको नौकरी देंगे?
राहुल ने कहा कि हमने मोदी जी को 3 बार लैंड एक्विजिशन बिल को संशोधित करने से रोका।












Click it and Unblock the Notifications