राहुल गांधी बोले- अडानी पर मेरे अगले भाषण से प्रधानमंत्री डरे हुए हैं और मैंने यह उनकी आंखों में देखा है
राहुल गांधी ने सदस्सयता खत्म होने के बाद शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस की और पीएम मोदी और अडानी के रिश्तोंं पर बात की और कई दावें किए।

गुजरात कोर्ट द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्तयता खत्म हो चुकी है। सदस्यता खत्म होने के बाद से कांग्रेस नेता और समर्थक राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं सदस्तयता रद्द होने के एक दिन बाद शनिवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें कांग्रेस नेता केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर भड़के और दावा किया कि अडानी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं।
राहुल गांधी ने कई अiरोप लगाते हुए कहा अडानी पर मेरे अगले भाषण से प्रधानमंत्री डरे हुए हैं और मैंने यह उनकी आंखों में देखा है। इसलिए पहले भटकाव और फिर अयोग्यता। उन्होंने कहा मैंने कई बार बोला है कि हिन्दुस्तान में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है।
इसके हमें रोज नए-नए उदाहरण मिल रहे हैं...मैंने संसद में सबूत दिए, अडानी और PM मोदी के रिश्ते के बारे में बोला। अडानी को नियमों में बदलाव करके एयरपोर्ट दिए गए, इसपर मैंने संसद में बात की।
बता दें पिछले दिनों कई दिनों तक संसद की कार्रवाही स्थगित रहने के बाद जब दोबारा शुरू हुई तब सदन के पहले दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अडानी मुद्दे पर मोदी सरकार पर जमकर बरसे थे।
उन्होंने कहा था आखिर गौतम अडानी जो 2014 में अमीरों की सूची में 609 वें नपंबर पर थे वो कैसे अब इस सूची में दूसरे नंबर पर आ गए। आखिर ये कैसा जादू है।
इसके साथ ही लोकसभा में अडानी के एयरपोर्ट पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने पूछा था कि बिना अनुभव वाली कंपनियों को ये कहाम नहीं मिलता था, लेकिन गौतम अडानी की कंपनियों को देश के 6 एयरपोर्ट हवाले कर दिया गए।
उन्होंने कहा था ड्रोन बनाने का ठेका भी अडानी ग्रुप की मिल गया, जिनका कोई अनुभव ही इस सेक्टर में नहीं है। राहुल गांधी ने कहा था मोदी सरकार आने के बाद से जादू शुरू हो गया।












Click it and Unblock the Notifications