राहुल गांधी ने कोरोना पर पोस्ट किया वीडियो, बोले- गलत रेस जीतने के रास्ते पर भारत
नई दिल्ली: लॉकडाउन में छूट मिलते ही देश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं, जहां पर एक लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। केंद्र सरकार का दावा है कि लॉकडाउन की वजह से स्थिति कंट्रोल में है, लेकिन कांग्रेस इन दावों को खारिज कर रही है।
Recommended Video

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अब एक ग्राफ शेयर कर कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। इस ग्राफ में लॉकडाउन के चारों चरण के कोरोना के आंकड़े हैं। इसके बाद दूसरे ट्वीट में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे भारत में कोरोना का ग्राफ बढ़ा और चीन जैसे कई देश पीछे छूट गए। वीडियो के साथ ही उन्होंने लिखा कि भारत एक गलत रेस जीतने के रास्ते पर है। अहंकार और अक्षमता के घातक मिश्रण का परिणाम एक भयावह त्रासदी है।
हार्वर्ड के विशेषज्ञ से भी की बात
राहुल गांधी ने शुक्रवार को हार्वर्ड के प्रोफेसर और अमेरिका के पूर्व राजनयिक निकोलस बर्न्स से वीडियो चैट के माध्यम से बात की थी। बर्न्स के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने पूछा कि अमेरिका और चीन जैसे दुनिया के बड़े देश भी कोरोना वायरस में एक दूसरे का सहयोग करने में विफल क्यों हैं? जवाब में निकोलस बर्न्स ने कहा, 'मैं बहुत निराश हूं कि कोरोना वायरस संकट से लड़ने के लिए अमेरिका-भारत का कोई सहयोग नहीं है। यह समय महामारी के खिलाफ G20 के लिए कुछ करने का था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसका कारण है कि ट्रम्प एकतरफा काम करते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications