Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

औरंगाबाद हादसे पर बोले राहुल गांधी- मजदूरों के साथ हो रहे व्यवहार पर सरकार को आनी चाहिए शर्म

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पटरी के रास्ते मध्य प्रदेश स्थित अपने घर जा रहे प्रवासी मजदूरों को मालगाड़ी ने रौंद दिया। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। रेलवे के मुताबिक हादसा सुबह 5.15 बजे औरंगाबाद जालना रेलवे लाइन के पास हुआ, यहां पर श्रमिक पटरी पर आराम कर रहे थे। मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रवासी मजदूरों की मौत पर दुख जताया है।

Recommended Video

    Aurangabad Train Accident : Amit Shah, Rajnath Singh और Rahul Gandhi ने कहा ये | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi

    राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मालगाड़ी से कुचले जाने से मजदूर भाई-बहनों के मारे जाने की खबर से स्तब्ध हूं। हमें अपने राष्ट्र निर्माणकर्ताओं के साथ किये जा रहे व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

    पांच लाख के मुआवजे का ऐलान
    मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने औरंगाबाद रेल हादसे में मारे गए मध्‍य प्रदेश के प्रवासी मजदूरों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्‍होंने Tweet करते हुए लिखा कि औरंगाबाद से अपने घर लौट रहे कई श्रमिक भाइयों के ट्रेन हादसे में आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+