'BJP चाहती है मैं बुलेटप्रूफ गाड़ी से यात्रा करूं, मुझे ये मंजूर नहीं', सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी का जवाब

राहुल गांधी ने कहा कि जब उनके वरिष्ठ नेता बुलेट प्रूफ गाड़ी से बाहर आते हैं तो कोई चिट्ठी नहीं जाती। उनके नेताओं ने रोड शो किए, खुली जीप में गए जो प्रोटोकॉल के खिलाफ है। उनके लिए प्रोटोकॉल अलग, मेरे लिए अलग।

rahul gandhi on security

Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और 'भारत जोड़ो यात्रा' का नेतृत्व करने वाले राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अभी तक सफल रही है। हमारे कई मुद्दे हैं, इनमें बेरोजगारी, महंगाई अहम हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने सुरक्षा के सवाल पर भी जवाब दिया।

'इस यात्रा में एक आवाज और भावनाएं हैं'

राहुल गांधी ने कहा कि पदयात्रा पर कहा कि जब मैंने इसे शुरू किया, तो मैंने इसे कन्याकुमारी से कश्मीर तक की सामान्य यात्रा के रूप में लिया। धीरे-धीरे हम समझ गए कि इस यात्रा में एक आवाज और भावनाएं हैं। मैं बीजेपी और आरएसएस के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि वे जितना अधिक हमें निशाना बनाते हैं, यह किसी न किसी तरह से हमारी मदद करता है।

मैं उनको अपना गुरु मानता हूं: राहुल

मीडिया से राहुल गांधी ने कहा कि मैं खासतौर से RSS और BJP के लोगों को धन्यवाद करता हूं क्योंकि जितना वे आक्रमण करते हैं उतना हमें सुधार करने का मौका मिलता है। मैं चाहता हूं कि वे और जोर से करें, जिससे कांग्रेस पार्टी को अपनी विचारधारा अच्छे से समझ आए। मैं उनको अपना गुरु मानता हूं कि वह मुझे रास्ता दिखा रहे हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं और अच्छी ट्रेनिंग दे रहे हैं।

विपक्ष को लेकर दिया बयान

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं और यह हमें मालूम हैं। भारत जोड़ो के दरवाजे उन सबके लिए खुले हैं जो भी भारत को जोड़ना चाहता है। हम (भारत जोड़ो में आने के लिए) किसी को नहीं रोकेंगे। मायावती जी और अखिलेश जी हिंदुस्तान में मोहब्बत चाहते हैं, नफरत नहीं।

सुरक्षा में सेंध के सवाल पर राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर राहुल बोले ने कहा कि बीजेपी चाहती है कि मैं बुलेटप्रूफ गाड़ी के साथ पदयात्रा करूं, लेकिन मुझे ये मंजूर नहीं है। बार-बार मेरे खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है कि मैं सुरक्षा के प्रोटोकॉल तोड़ता हूं। कांग्रेस सांसद ने उन घटनाओं का भी जिक्र किया जो बीजेपी सरकार के नेताओं से जुड़े हैं। राहुल ने कहा कि अलग-अलग पार्टियों के लिए अलग-अलग प्रोटोकॉल हैं। जब उनके वरिष्ठ नेता बुलेट प्रूफ गाड़ी से बाहर आते हैं तो कोई चिट्ठी नहीं जाती। उनके नेताओं ने रोड शो किए, खुली जीप में गए जो प्रोटोकॉल के ख़िलाफ़ है। उनके लिए प्रोटोकॉल अलग, मेरे लिए अलग। CRPF जानती है कि मेरे लिए क्या करना चाहिए क्या नहीं?

document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+