दादरी में राहुल गांधी ने बताया क्यों लिया गया नोटबंदी का फैसला
राहुल गांधी ने बताया कि क्यों लिया गया है नोटबंदी का फैसला, बोले बैंकों को कर्ज से उबारने के लिए गरीबों को परेशान किया जा रहा है।
दादरी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी के फैसले के बाद आज उत्तर प्रदेश के दादरी में अनाज मंडी में लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

ईमानदार लोग लाइन में खड़े
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के गरीबों ने जंग शुरु कर दी है, जो चोर थे उन्होंने अपना सारा पैसा बदल दिया, ईमानदार लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया।
बैंकों पर 8 लाख करोड़ का एनपीए
राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपको बताता हूं कि नोटबंदी का ये फैसला लिया क्यों है उन लोगों ने, सीधी सी बात है और आपको समझनी है ये बात। उन्होंने कहा कि बैंकों का आठ लाख करोड़ रुपए हिंदुस्तान के 10-15 लोगों ने कर्ज के रुप में लिया है और उसे वापस नहीं कर रहे हैं।
इन्ही की भरपाई के लिए आपको लाइन में लगाया गया है और इसी पैसे के कारण हिंदुस्तान के बैंक किसी को कर्ज नहीं दे पा रहे हैं।
गरीबों को परेशान किया जा रहा
राहुल गांधी ने दादरी मंडी में व्यापारियों से मुलाकात के बाद स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने लोगों से पूछा ये जो मोदी जी ने किया उसके पीछे की सोच क्या है। उन्होंने कहा कि गरीबों को परेशान किया जा रहा है, गरीब लाइन में खड़ा हुआ।
बैंक के पास पैसा नहीं
राहुल ने कहा कि कालेधन वालों को तो कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, भाग गए वो सब। बैंक वालों के पास पैसा नहीं है, 20-30 लोग बैंक की लाइन में लगते हैं बाकी से कहते हैं कि घर जाओ। इस फैसले से लोगों को नुकसान हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications