लंबी छुट्टी से वापस लौटे राहुल गांधी, स्वागत के लिए मम्मी सोनिया और दीदी प्रियंका पहुंची घर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। 2 महीनों से अज्ञातवास में चल रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज भारत लौट आए हैं। हालांकि वो अपने घर पर मौजूद नहीं हैं लेकिन सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी उनके घर पहुंच गई हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक राहुल गांधी के घर पर उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राहुल अभी घर पर नहीं हैं लकिन कुछ देर में वो यहां होंगे। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक राहुल गांधी कांग्रेस में अपनी भूमिका को और विस्तार दे सकते हैं। वहीं यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि राहुल गांधी इस रविवार (19 अप्रैल) को भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ किसानों की एक रैली को संबोधित करेंगे।
चर्चा तो इस बात की भी है कि राहुल गांधी जल्द ही अपनी मां सोनिया गांधी की जगह पार्टी की कमान अपने हाथ ले लेंगे। आपको बताते चलें कि राहुल गांधी 20 फरवरी को 15 दिनों की छुट्टी पर गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी छुट्टी कई बार बढ़ाई।
बिना सिक्योरिटी गये हैं राहुल गांधी
राहुल गांधी को एनएसजी सुरक्षा प्राप्त है। एनएसजी किसी भी राजनेता को दिए जाने वाली सबसे बड़ी सिक्योरिटी है। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक राहुल गांधी बिना सिक्योरिटी के गये हुए हैं। उन्होंने एक समान्य यात्री की तरह फ्लाइट में सफर किया है। अब बस इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि राहुल ने देश के अंदर यात्रा की या फिर देश के बाहर।












Click it and Unblock the Notifications