Rahul Gandhi Seating Row: परेड में राहुल गांधी के पीछे बिठाने पर भड़का विपक्ष, क्या कहता है प्रोटोकॉल का नियम?
Rahul Gandhi Republic Day Seating Row: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में बैठने की व्यवस्था को लेकर देश की दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है और दोनों पार्टियां आमने-सामने आ गई है।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान करने और स्थापित "प्रोटोकॉल" के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

विस्तार से जानिए क्यों मचा है बवाल और क्या कहता है प्रोटोकॉल का नियम...
Republic Day 2026 Seating Row: क्या है विवाद की मुख्य वजह?
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को तीसरी पंक्ति (Third Row) में सीटें आवंटित की गई थीं। कांग्रेस नेताओं ने इसे संवैधानिक पदों की गरिमा को कम करने और विपक्ष को जानबूझकर नीचा दिखाने का प्रयास बताया है।
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दोनों नेताओं की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक परंपराओं, मर्यादा और प्रोटोकॉल के खिलाफ है। उन्होंने कहा, "क्या देश में नेता प्रतिपक्ष के साथ ऐसा व्यवहार किसी भी लोकतांत्रिक शिष्टाचार और परंपरा के अनुरूप है? यह सरकार की कुंठा और हीन भावना को दर्शाता है।"
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने 2014 की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें तत्कालीन भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को पहली पंक्ति में बैठे देखा जा सकता था। कांग्रेस का तर्क है कि जब भाजपा विपक्ष में थी, तब उनके नेताओं को उचित सम्मान मिलता था।
भाजपा ने क्या कहा?
भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को "वीवीआईपी संस्कृति" और "अधिकार की भावना" (Sense of Entitlement) से प्रेरित बताया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि बैठने की व्यवस्था 'वॉरंट ऑफ प्रिसिडेंस' (Table of Precedence) के अनुसार तय की जाती है, जो पद और संवैधानिक गरिमा पर आधारित होती है, न कि राजनीतिक कद पर। उन्होंने उल्लेख किया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी राहुल गांधी के पीछे बैठे थे, लेकिन उन्होंने कोई शिकायत नहीं की।
भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने एक वीडियो का हवाला देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश 'ब्रह्मोस' मिसाइल की शक्ति देख रहा था, तब राहुल गांधी फोन चलाने में व्यस्त थे। भाजपा ने इसे राष्ट्र के प्रति असंवेदनशील आचरण बताया।
क्या कहता है प्रोटोकॉल?
गणतंत्र दिवस जैसे राजकीय समारोहों में बैठने की व्यवस्था राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा तैयार की गई वॉरंट ऑफ प्रिसिडेंस (Warrant of Precedence) के अनुसार होती है। समारोहों में बैठने के प्रोटोकॉल को सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया जाता। इस सूची में विपक्ष के नेताओं (लोकसभा और राज्यसभा) को 7वें स्थान पर रखा गया है। राष्ट्रपति (1), उपराष्ट्रपति (2), प्रधानमंत्री (3), राज्यों के राज्यपाल (4), पूर्व राष्ट्रपति (5), मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा अध्यक्ष (6) इस सूची में विपक्ष के नेताओं से ऊपर होते हैं।
प्रोटोकॉल के अनुसार, पहली दो पंक्तियां अक्सर विदेशी मेहमानों, सर्वोच्च संवैधानिक अधिकारियों और शीर्ष मंत्रियों के लिए आरक्षित होती हैं। विपक्ष के नेताओं को तीसरी पंक्ति में बिठाना तकनीकी रूप से नियमों का उल्लंघन नहीं है, लेकिन कांग्रेस इसे परंपरा और शालीनता के खिलाफ मानती है।
राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' कार्यक्रम में बढ़ा तनाव
विवाद केवल परेड तक सीमित नहीं रहा। शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'एट होम' स्वागत समारोह में भी तीखी बहस देखने को मिली। भाजपा ने राहुल गांधी पर पूर्वोत्तर की पारंपरिक पोशाक (पटका या गमोसा) न पहनकर क्षेत्र की संस्कृति और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस ने इन आरोपों को "ओछी राजनीति" बताते हुए खारिज कर दिया। राहुल गांधी की सीट को लेकर उठा यह विवाद गणतंत्र दिवस के बाद भी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां कांग्रेस इसे लोकतंत्र और संवैधानिक मर्यादाओं का सवाल बता रही है, वहीं भाजपा इसे विपक्ष की राजनीतिक नौटंकी और विशेषाधिकार की मानसिकता करार दे रही है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications