'रोहित वेमुला मेरे हीरो और प्रतिरोध का प्रतीक है...', राहुल गांधी ने दलित छात्र की बरसी पर किया उनको याद
'रोहित वेमुला मेरे हीरो और प्रतिरोध का प्रतीक है...', राहुल गांधी ने दलित छात्र की बरसी पर किया उनको याद
नई दिल्ली, 17 जनवरी: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला की छठी बरसी पर सोमवार (17 जनवरी) को उसे याद करते हुए अपना हीरो बताया है। राहुल गांधी ने कहा है, ''रोहित वेमुला मेरे हीरो और प्रतिरोध का प्रतीक थे।'' कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोहित वेमुला को ट्वीट कर याद किया है। कथित भेदभाव के चलते पीएचडी के छात्र रोहित वेमुला ने 17 जनवरी 2016 को खुदकुशी कर ली थी। इस घटना को लेकर बड़ा विवाद हो रहा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कही ये बात
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है, ''सिर्फ दलित होने की वजह से रोहित वेमुला के साथ अत्याचार हुए और उनकी हत्या कर दी गई है। साल बीत रहे हैं लेकिन वे आज भी प्रतिरोध का प्रतीक बने हुए हैं। उनकी बहादुर मां आशा की प्रतीक बनी हुई हैं। अंत तक लड़ने के लिए, रोहित मेरा हीरो है, मेरा भाई जिसके साथ अन्याय हुआ था।''
जानिए रोहित वेमुला का क्या था पूरा मामला?
Recommended Video
हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (एचसीयू) के एक रिसर्च स्कॉलर रोहित वेमुला की कथित तौर पर 17 जनवरी 2016 को आत्महत्या से मौत हो गई थी। वह 26 साल के थे। रोहित वेमुला को चार अन्य लोगों के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में एक छात्र नेता के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। बारह दिन बाद, रोहित वेमुला अपने कमरे में एक कथित सुसाइड नोट भी छोड़ गए थे, जिसमें विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा कथित भेदभाव का आरोप लगाया गया था।
रोहित वेमुला की मौत के कारण देश भर के विश्वविद्यालयों में व्यापक विरोध हुआ था। राहुल गांधी ने हैदराबाद और दिल्ली में छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों में भी भाग लिया था।
रोहित वेमुला की मौत पर गहरी चिंता व्यक्त करते राहुल गांधी ने कहा था, "हमारे विश्वविद्यालयों पर अतिक्रमण किया जा रहा है। रोहित की आवाज दबाई गई थी। हमें एक ऐसे कानून की जरूरत है जो कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों की आवाज को दबाने न दे। रोहित ने भारत के भविष्य के बारे में बात की, लेकिन आरएसएस इसका समर्थन नहीं करता बल्कि केवल अतीत के बारे में बात करने का समर्थन करता है।"
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications