'पापा आपके सपने मेरे सपने', पिता राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए राहुल गांधी
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 33वीं पुण्यतिथी है। इस मौके पर राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि आपकी यादें हमेशा मेरे दिल में रहेंगी।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा, पापा, आपके सपने, मेरे सपने, आपकी आकांक्षाएं मेरी जिम्मेदारियां। आपकी यादें, आज और हमेशा, दिल में सदा।

इससे पहले राहुल गांधी, सोनिया गांधी,रॉबर्ट वाड्रा समेत कई कांग्रेस के नेता दिल्ली स्थित वीर भूमि पहुंचे। यहां इन लोगों ने राजीव गांधी को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजीव गांधी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायतीराज सशक्तिकरण के सूत्रधार, एवं शांति व सद्भाव के पुरोधा, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गाँधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। भारत को एक सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
बता दें कि 21 मई 1991 को तमिलनाडु में एक चुनावी रैली के दौरान राजीव गांधी की मानव बम से हत्या कर दी गई थी। चेन्नई के करीब श्रीपेरम्बदूर में उनकी हत्या की गई थी। इस मानव बम हमले में 18 लोगों की मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications