पेगासस को लेकर राहुल गांधी का बड़ा हमला, कहा- मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है

पेगासस को लेकर राहुल गांधी का बड़ा हमला, कहा- मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है

नई दिल्ली, 29 जनवरी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर पेगासस जासूसी विवाद को लेकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने शनिवार (29 जनवरी) को अपने ट्वीट में कहा है कि मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है नेताओं और अधिकारियों के फोन टैप करने के लिए उन्होंने पेगासस जासूसी उपकरण खरीदा था। बता दें कि न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत सरकार ने 2017 में इजराइल के साथ एक सौदे के तहत पेगासस जासूसी उपकरण खरीदा था। इस रिपोर्ट को राहुल गांधी ने ट्वीट के साथ शेयर भी किया है।

Recommended Video

    Pegasus को India ने Israel से Defense Deal में खरीदा, NYT रिपोर्ट में दावा | वनइंडिया हिंदी
    'मोदी सरकार ने देशद्रोह किया'

    'मोदी सरकार ने देशद्रोह किया'

    राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ''मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राज नेताओं व जनता की जासूसी करने के लिए पेगासस ख़रीदा था। फ़ोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को निशाना बनाया है। ये देशद्रोह है। मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है।''

    खड़गे बोले- मोदी सरकार ने भारत के दुश्मनों की तरह काम किया?

    खड़गे बोले- मोदी सरकार ने भारत के दुश्मनों की तरह काम किया?

    कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को लेकर सरकार पर हमला बोला है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, "मोदी सरकार ने भारत के दुश्मनों की तरह काम क्यों किया और भारतीय नागरिकों के खिलाफ युद्ध के हथियार का इस्तेमाल क्यों किया? पेगासस का इस्तेमाल करते हुए अवैध जासूसी करना देशद्रोह है। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और हम सुनिश्चित करेंगे कि न्याय मिले।"

    'ये रहा अचूक सबूत...'

    'ये रहा अचूक सबूत...'

    मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा कि यह "अचूक सबूत" है कि भाजपा सरकार ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित भारत के नागरिकों पर जासूसी करने के लिए सैन्य-ग्रेड स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया था। उनसे जवाबदेही मांगी जानी चाहिए। इस मामले में उनकी जवाबदेही होनी चाहिए।

    राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह गोहिल ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट में "खुलासे" का मतलब है कि सरकार ने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट और संसद को "गुमराह" किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+