दिल्ली में सुबह 4 बजे आजादपुर मंडी पहुंच राहुल गांधी, सब्जियों के पूछे भाव
Rahul Gandhi Azadpur Mandi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार (01 अगस्त) की सुबह 4 बजे दिल्ली के आजादपुर मंडी पहुंचे। अचानक राहुल गांधी को आजादपुर मंडी में देखकर लोग चौंक गए।
राहुल गांधी ने आजादपुर मंडी में सब्जी विक्रेताओं और व्यापारियों से बात की। उनसे सब्जियों के बढ़ती कीमत को लेकर भी बातचीत की। राहुल गांधी ने सब्जियों के दाम पर अन्य लोगों से भी बात की। ट्विटर पर इसका वीडियो पर काफी शेयर किया जा रहा है।

सामने आए एक वीडियो में राहुल गांधी को बाजार में सब्जियों की कीमतों के बारे में पूछताछ करते हुए भी देखा जा सकता है।
इससे पहले शनिवार को राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें दिल्ली की आजादपुर मंडी में एक सब्जी विक्रेता रोते हुए दिख रहा था। राहुल गांधी ने सब्जी विक्रेता का वीडियो शेयर करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था।
Recommended Video
वीडियो में सब्जी विक्रेता रामेश्वर रोते हुए कहता है, "टमाटर बहुत महंगे हैं। मेरे पास इसे खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं।"
परेशान किसान ने कहा, "हमें यह भी पता नहीं है कि हम इसे किस कीमत पर बेच पाएंगे। अगर वे बारिश में भीग गए या स्टॉक में कुछ हो गया, तो हमें नुकसान होगा।"
विक्रेता ने कहा कि वह निराशाजनक स्थिति में हैं और वह प्रतिदिन 100-200 रुपये भी नहीं कमा सकता है।
बता दें कि देश में पिछले 2 महीने से टमाटर की कीमत आसमान छू रही है। मेट्रो शहरों में टमाटर 120 से 150 रुपये किलो बिक रहे हैं। टमाटर के साथ-साथ बाकी सारी सब्जियों के दाम भी बढ़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications