'मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म,शाह की भी बहादुरी निकल जाएगी', दिल्ली रैली में राहुल गांधी का बड़ा हमला, 5 बड़ी बातें
Rahul Gandhi Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और RSS पर सीधे-सीधे हमला बोला। मंच से राहुल गांधी ने आक्रामक अंदाज में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का कॉन्फिडेंस अब लगभग खत्म हो चुका है और कुछ दिनों में अमित शाह की बहादुरी भी सत्ता के जाते ही चली जाएगी।
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा ही बता देता है कि उनका आत्मविश्वास अब पहले जैसा नहीं रहा। उनके मुताबिक मोदी जानते हैं कि उनकी कथित वोट चोरी अब सामने आ चुकी है। राहुल गांधी ने दावा किया कि सत्ता के सहारे जो खेल खेला गया, वह अब जनता की नजर में आ गया है और यही वजह है कि प्रधानमंत्री अब पहले जैसे आत्मविश्वासी नहीं दिखते।

राहुल गांधी ने कहा, ''ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी...सत्य-असत्य की इस लड़ाई में ये चुनाव आयुक्त, BJP के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने इन चुनाव आयुक्तों को बचाने के लिए कानून बदल दिया, जिसमें ये कुछ भी करें, इन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा सकता है। लेकिन याद रखिए- हम इन चुनाव आयुक्तों की रक्षा करने वाले कानून को Retroactively बदलेंगे और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।''
अमित शाह पर तीखा हमला, सत्ता जाते ही बहादुरी खत्म
रैली में राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को भी निशाने पर लिया। उन्होंने संसद का जिक्र करते हुए कहा कि अमित शाह का हाथ कांपते हुए देश ने देखा है। राहुल गांधी का कहना था कि अमित शाह की बहादुरी सत्ता तक ही सीमित है। जिस दिन सत्ता हाथ से निकल जाएगी, उसी दिन उनकी बहादुरी भी खत्म हो जाएगी। इस बयान पर मैदान में मौजूद भीड़ ने जोरदार प्रतिक्रिया दी।
सत्य बनाम शक्ति की लड़ाई का दावा
राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि गांधी जी के लिए सत्य सबसे ऊपर था। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में सत्यम शिवम् सुन्दरम् और सत्यमेव जयते जैसे विचार हैं। इसके उलट राहुल गांधी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का जिक्र किया, जिसमें शक्ति को अहम बताया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में सत्य और असत्य की लड़ाई चल रही है और कांग्रेस सत्य के साथ खड़ी है।
चुनाव आयोग और वोट चोरी पर गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर चुनाव आयोग को अपने पक्ष में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय पैसे बांटे गए और वोट चोरी की गई। राहुल गांधी ने चुनाव आयुक्तों के नाम गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कानून बदलकर उन्हें सुरक्षा दी। उन्होंने ऐलान किया कि सत्ता में आने पर इस कानून को बदला जाएगा और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।
कांग्रेस नेताओं का एकजुट संदेश
रैली में कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी सरकार पर हमला बोला। के सी वेणुगोपाल ने इसे दिल्ली की सबसे बड़ी रैलियों में से एक बताया और जनता के गुस्से की बात कही। राजीव शुक्ला ने वोट चोरी और फर्जी वोटिंग के आरोप दोहराए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी की लड़ाई देश और जनता के लिए है और इसे मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में बहस न होने और बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों को दबाने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के बयानों को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए पलटवार किया।
दिल्ली की इस रैली ने साफ कर दिया है कि चुनावी माहौल में सियासी तल्खी और तेज होने वाली है। राहुल गांधी के तेवर और कांग्रेस का आक्रामक रुख आने वाले दिनों में राजनीति की दिशा तय कर सकता है।
-
'99% हिंदू कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं, ये एक समुदाय की पार्टी बनेगी', चुनाव के पहले ऐसा क्यों बोले CM हिमंता? -
Bengal Chunav: बंगाल में अब चौतरफा मुकाबला! कांग्रेस का 'सोलो दांव'-TMC, BJP, लेफ्ट में किसका फायदा- नुकसान? -
परिसीमन वार्ता में कांग्रेस की देरी के बीच अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की वकालत की। -
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications