राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल, JPC जांच के लिए क्यों तैयार नहीं है मोदी सरकार?
नई दिल्ली, जुलाई 4। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले देश की सियासत में 'राफेल' का मुद्दा सबसे अधिक गर्माया था। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान राफेल डील में कथित गड़बड़ी को मोदी सरकार के खिलाफ एक अहम हथियार के रूप में इस्तेमाल किया था, लेकिन देश की जनता ने भाजपा को फिर से पूर्ण बहुमत देकर सत्ता पर काबिज किया था। एकबार फिर से कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाया है। दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए केंद्र सरकार से सवाल किया है कि आखिर मोदी सरकार राफेल डील की JPC जांच के लिए क्यों तैयार नहीं है?
Recommended Video


राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक पोल के जरिए लोगों से पूछा है कि आखिर JPC जांच के लिए मोदी सरकार तैयार क्यों नहीं है? राहुल गांधी ने इस पोल में 4 विकल्प भी दिए हैं।
इनमें पहला विकल्प है- अपराधबोध,
दूसरा- मित्रों को भी बचाना है
तीसरा- जेपीसी को राज्यसभा सीट नहीं चाहिए
चौथा- ये सभी विकल्प सही हैं।
फ्रांस की सरकार ने सौदी की न्यायिक जांच के दिए हैं आदेश
आपको बता दें कि राहुल गांधी का ये बयान फ्रांस के द्वारा 59 हजार करोड़ रुपए के इस सौदे में कथित घोटाले की न्यायिक जांच के आदेश देने के बाद आया है। फ्रांस की सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जज की भी नियुक्ति की है। कांग्रेस का कहना है कि इस सौदे की सच्चाई का पता लगाने का एकमात्र तरीका यही है कि मोदी सरकार इस सौदे की JPC जांच कराए।
राहुल गांधी ने इससे पहले शनिवार को एक कार्टून के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक भी उड़ाया था। ट्विटर के जरिए शेयर किए इस कार्टून के साथ राहुल गांधी ने कैप्शन लिखा था- 'चोर की दाढ़ी...।'












Click it and Unblock the Notifications