राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, सत्ता में आए तो आरक्षण पर 50% की सीमा करेंगे खत्म
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बड़ा वादा किया है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर अगले चुनाव में इंडिया ब्लॉक की सरकार बनती है तो देशभर में जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी।
इसके साथ ही आरक्षण पर लगी 50 फीसदी की सीमा को खत्म कर दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह भारत का सबसे बड़ा सवाल है, हमारा पहला कदम देश में जाति आधारित जनगणना कराना होगा।

राहुल गांधी ने कहा कि अब समय आ गया है कि अन्य पिछड़ा, दलित, आदिवासी लोगो को उनका अधिकार दिया जाए। प्रधानमंत्री कहते हैं कि कोई जाति नहीं होती है लेकिन जब भी वोट लेने का समय आता है तो वह कहते हैं कि वह ओबीसी है।
इसके साथ ही राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में झारखंड मुक्तिमोर्चा की अगुवाई वाली सरकार को गिराने की कोशिश की। भाजपा ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि यहां एक आदिवासी मुख्यमंत्री थे।
राहुल गांधी ने कहा कि गठबंधन के सभी विधायकों और चंपई सोरेन को मैं बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने आरएसएस की साजिश को रोक दिया, उन्होंने गरीबों की सरकार की रक्षा की। बता दें कि चंपई सोरेन ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है और बहुमत साबित कर दिया है।
इससे पहले हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हेमंत सोरेन के गिरफ्तार होने के बाद चंपई सोरेन ने प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।












Click it and Unblock the Notifications