कांग्रेस की सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी रिजर्वेशन, राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महिलाओं को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वे महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि शक्तिशाली महिलाएं देश की नियति बदल देंगी।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि देश में आज भी तीन में से केवल एक महिला कार्यरत है और 10 सरकारी नौकरियों में केवल एक महिला है। इसलिए, कांग्रेस ने फैसला किया है कि सभी नई सरकारी नौकरियों में आधी भर्ती महिलाओं के लिए आरक्षित की जानी चाहिए।

reservation for women rahul gandhi

राहुल गांधी ने ने कांग्रेस की 'नारी न्याय' गारंटी का उल्लेख करते हुए कहा कि 50 प्रतिशत सरकारी पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी। इससे देश की हर महिला सशक्त होगी और सशक्त महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी।

अपने इस ऐलान को लेकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'आज भी 3 में से सिर्फ एक महिला के हाथ में रोजगार क्यों है? 10 सरकारी नौकरियों में से बस एक पद पर महिला क्यों है?'

राहुल गांधी ने सवाल किया, 'क्या भारत में महिलाओं की आबादी 50 प्रतिशत नहीं है? क्या उच्च माध्यमिक और उच्च शिक्षा तक महिलाओं की मौजूदगी 50 प्रतिशत नहीं है? अगर है तो फिर सिस्टम में उनकी हिस्सेदारी इतनी कम क्यों?' उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है- 'आधी आबादी, पूरा हक'।

राहुल ने कहा कि हम समझते हैं कि महिलाओं की क्षमता का पूरा उपयोग तभी होगा जब देश को चलाने वाली सरकार में महिलाओं का बराबर योगदान होगा।' इसलिए कांग्रेस ने फैसला किया है कि सभी नई सरकारी नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी जाएं। हम संसद और विधानसभा में भी महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने के पक्ष में हैं।

राहुल ने कहा कि सुरक्षित आय, सुरक्षित भविष्य, स्थिरता और आत्मसम्मान से भरी महिलाएं सही मायने में समाज की शक्ति बनेंगी। उन्होंने यह भी कहा, '50 प्रतिशत सरकारी पदों पर महिलाओं की भर्ती से देश की हर महिला सशक्त होगी और सशक्त महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+