Rahul-Priyanka का 9 अक्टूबर को Gyanesh Kumar के खिलाफ बड़ा प्लान क्या? हिलेगा राष्ट्रपति भवन! Mamata भी साथ?
Rahul Gandhi-Priyanka Gandhi Protest Against Gyanesh Kumar Day 4: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन लगातार चौथे दिन यानी 9 अक्टूबर को जारी रहेगा। 6 अक्टूबर से शुरू हुआ यह विरोध 9 अक्टूबर को भी जारी रहने वाला है। विपक्षी सांसदों ने अब राजघाट से राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने की तैयारी की है।
हालांकि, राष्ट्रपति भवन की ओर से अभी तक विपक्षी नेताओं को राष्ट्रपति से मुलाकात का समय नहीं मिला है। इसके बावजूद INDIA ब्लॉक के सांसद अपनी मांगों को लेकर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या है प्लान? तीन दिनों में क्या-क्या हुआ?

9 अक्टूबर को क्या करेंगे राहुल-प्रियंका?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत INDIA ब्लॉक के कई सांसद 9 अक्टूबर को दिल्ली की सड़कों पर उतर सकते हैं। विपक्षी सांसद राजघाट से राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करेंगे और राष्ट्रपति के सामने अपनी मांग रखने की कोशिश करेंगे। CPI(M) नेता जॉन ब्रिटास ने राजघाट पर कहा कि विपक्ष का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते।
ममता बनर्जी-तेजस्वी यादव भी होंगी शामिल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव के भी 9 अक्टूबर को विपक्ष के मार्च में शामिल होने की संभावना है। वह दिल्ली पहुंचेंगे और राजघाट से राष्ट्रपति भवन तक प्रस्तावित मार्च में हिस्सा लेंगे। ममता की मौजूदगी से विपक्ष के इस प्रदर्शन को और राजनीतिक मजबूती मिलने की संभावना है। INDIA ब्लॉक के नेता SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं।
6 से 8 अक्टूबर तक क्या हुआ?
6 अक्टूबर: आकाशवाणी भवन पर डेरा, राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े - पूरा घटनाक्रम

- सुबह करीब 10:30 बजे: INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च शुरू किया। उनकी प्रमुख मांग CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और SIR को लेकर जवाबदेही थी।
- मार्च में कई बड़े नेता शामिल: मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ'ब्रायन समेत विपक्षी नेता मार्च में शामिल हुए।
- चुनाव आयोग करीब 300 मीटर दूर: मार्च जैसे ही NITI Aayog और आकाशवाणी भवन के बीच संसद मार्ग पर पहुंचा, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रास्ता रोक दिया।
- 'Save Democracy', 'Save My Vote' के पोस्टर: प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची और SIR को लेकर नारे लगाए तथा पोस्टर दिखाए।
- करीब दोपहर 12 बजे: पुलिस बैरिकेड के सामने गतिरोध के बीच राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़ गए और तिरंगा लहराया। यह प्रदर्शन का सबसे चर्चित दृश्य बना।
- 'Gyanesh, It's Done Bro': राहुल गांधी के हाथ में यह संदेश वाला पोस्टर दिखाई दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसी लाइन के साथ CEC के इस्तीफे की मांग दोहराई।
- इसके बाद हिरासत शुरू: राहुल के बैरिकेड से नीचे उतरने के बाद पुलिस ने सड़क पर बैठे विपक्षी सांसदों और नेताओं को हिरासत में लेना शुरू किया। पुलिस के मुताबिक करीब 260 लोगों, जिनमें 10 सांसद शामिल थे, को हिरासत में लिया गया।
- अखिलेश यादव समेत कई नेता बस में: अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ'ब्रायन और अन्य विपक्षी नेता पुलिस बसों में ले जाए गए।
- राहुल भी बस तक पहुंचे: राहुल गांधी भी पुलिस बस की ओर गए, लेकिन इसके बाद घटनाक्रम ने अचानक मोड़ लिया।
- राहुल-प्रियंका का 'ऑफ-स्क्रिप्ट' कदम: राहुल गांधी ने बस में मौजूद प्रियंका गांधी से बातचीत की। इसके बाद दोनों बस से बाहर निकले और आकाशवाणी भवन की ओर बढ़ गए।
- आकाशवाणी भवन के गेट पर गतिरोध: भवन के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को अंदर जाने से रोकने की कोशिश की। कुछ देर के गतिरोध के बाद राहुल और प्रियंका आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश कर गए।
- दोपहर करीब 12:30 बजे: राहुल और प्रियंका गेट नंबर-4 के पास पेड़ के नीचे बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद रहे।
- पुलिस ने हटने को कहा: पुलिस ने आकाशवाणी भवन को सरकारी परिसर बताते हुए प्रदर्शनकारियों से वहां से हटने को कहा। राहुल ने कहा कि वह तब तक नहीं हटेंगे, जब तक विपक्षी सांसदों को CEC से मिलने का अवसर नहीं मिलता।
- कांग्रेस नेताओं का पहुंचना: K.C. वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, दीपेंद्र हुड्डा, चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई नेता आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए।
- धरना लंबा खिंचा: बाहर पुलिस की मौजूदगी और बैरिकेडिंग के बीच अंदर राहुल-प्रियंका का धरना जारी रहा। प्रदर्शन धीरे-धीरे संसद मार्ग से आकाशवाणी भवन परिसर तक पहुंच गया।
- दोपहर करीब 2:30 बजे: राहुल गांधी ने आकाशवाणी भवन परिसर से मीडिया से बात की और कहा कि वह CEC से मुलाकात की प्रतिबद्धता मिलने तक नहीं हटेंगे।
- धरने के दौरान खाने-पीने का इंतजाम: प्रदर्शन स्थल पर पानी, चिप्स, भुजिया, चॉकलेट और सॉफ्ट ड्रिंक पहुंचाए गए। रिपोर्टों में खान चाचा से रोल मंगाए जाने का भी जिक्र है।
- शाम करीब 4:30 बजे: राहुल ने फिर मीडिया से बात कर अपना रुख दोहराया- CEC से INDIA ब्लॉक के सांसदों की मुलाकात होने तक धरना जारी रहेगा।
- शाम ढलने के बाद: आकाशवाणी भवन परिसर में राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस नेताओं का धरना कई घंटे तक चलता रहा। पूरे घटनाक्रम में करीब 8-9 घंटे का धरना हुआ।
- रात करीब 8 बजे: दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन परिसर में कार्रवाई शुरू की और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा अन्य नेताओं को हिरासत में लेकर वहां से हटाया।
- रात: हिरासत में लिए गए नेताओं को बाद में पुलिस प्रक्रिया के तहत अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया और बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
7 अक्टूबर: प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल हिरासत में

- दोपहर करीब 1:30 बजे, लंच मीटिंग: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने INDIA ब्लॉक के सांसदों के लिए जनपथ स्थित सागर रत्ना में लंच आयोजित किया। इसके बाद जंतर-मंतर पर धरने का फैसला हुआ।
- लंच के बाद, तीन बसों में रवाना: राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद तीन बसों में जंतर-मंतर के लिए निकले। मांग वही थी कि CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और SIR/मतदाता सूची के मुद्दे पर जवाबदेही।
- करीब 900 मीटर पहले, बसें रोकी गईं: दिल्ली पुलिस ने जनपथ-अशोक रोड/विंडसर प्लेस के पास बसों को रोक दिया। जंतर-मंतर अभी करीब 900 मीटर दूर था।
- बसों से नीचे उतरे नेता: पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने के बाद राहुल गांधी समेत कई सांसद बसों से उतर गए। सड़क पर पुलिस और विपक्षी नेताओं के बीच आमना-सामना हुआ।
- राहुल गांधी आगे बढ़े: राहुल गांधी जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश करते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर हिरासत में लिया और पुलिस बस में बैठाया।
- कांग्रेस सांसदों का विरोध: कुछ प्रदर्शनकारी बसों के ऊपर भी चढ़ गए और नारेबाजी की। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
- प्रियंका गांधी का विरोध: राहुल को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा भी पुलिस के घेरे में आ गईं। विपक्ष की ओर से पुलिस पर धक्का-मुक्की और बल प्रयोग के आरोप लगाए गए।
- प्रियंका सड़क पर लेट गईं: तनाव के बीच प्रियंका गांधी सड़क पर लेट गईं और हाथ बांधकर वहीं बैठ गईं। पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश करती रही।
- प्रियंका का आरोप: प्रियंका ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें भी गिराया,खींचा गया।
- पुलिस का पक्ष: दिल्ली पुलिस के मुताबिक BNSS की धारा 163 लागू थी और बिना अनुमति मार्च या प्रदर्शन की इजाजत नहीं थी। पुलिस का कहना था कि सांसदों को जंतर-मंतर तक जाने की अनुमति नहीं थी और इसलिए उन्हें रोका गया।
- राहुल दूसरी बार हिरासत में: राहुल गांधी को दोबारा पुलिस ने पकड़कर बस में बैठाया। यह 24 घंटे के भीतर उनकी दूसरी हिरासत थी।
- प्रियंका को भी हटाया गया: सड़क पर लेटने के कुछ समय बाद पुलिस ने प्रियंका गांधी को भी वहां से हटाकर हिरासत में लिया।
- विपक्ष का आरोप: कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के नेताओं ने पुलिस पर बल प्रयोग और शांतिपूर्ण प्रदर्शन रोकने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने कहा कि कार्रवाई अनुमति के बिना मार्च रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई।
8 अक्टूबर: बापू की शरण में राहुल-प्रियंका
- दोपहर करीब 3 बजे, लंच मीटिंग: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कनॉट प्लेस के मोएट्स रेस्टोरेंट में INDIA ब्लॉक के सांसदों और नेताओं को लंच पर बुलाया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, दीपेंद्र हुड्डा, अभिषेक बनर्जी समेत कई नेता शामिल हुए।
- लंच में विपक्षी एकजुटता: समाजवादी पार्टी, शिवसेना-UBT और NCP-SP के नेता भी इस बैठक में शामिल हुए। यह लगातार दूसरा दिन था जब खड़गे ने प्रदर्शन से पहले विपक्षी सांसदों के लिए लंच आयोजित किया।
- शाम करीब 4 बजे, राजघाट के लिए रवाना: लंच के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी सांसद बसों से राजघाट के लिए निकले। उनके साथ समर्थकों की भी भीड़ थी।
- बस में राहुल के हाथ में पोस्टर: राजघाट जाते समय राहुल गांधी के हाथ में प्रदर्शन से जुड़ा पोस्टर नजर आया। विपक्ष लगातार CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR को लेकर अपनी मांग दोहरा रहा था।
- रास्ते में भारी सुरक्षा: पिछले दो दिनों के टकराव को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। हालांकि, इस बार विपक्षी नेताओं को राजघाट जाने से उसी तरह नहीं रोका गया जैसा पहले दो दिनों में हुआ था।
- करीब 5 बजे, राजघाट पहुंचे: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और अन्य INDIA ब्लॉक नेता राजघाट पहुंचे।
- करीब एक घंटे का इंतजार: राजघाट पहुंचने के बाद नेताओं को तत्काल अंदर प्रवेश नहीं मिला। करीब एक घंटे इंतजार करने के बाद राहुल-प्रियंका समेत नेताओं को अंदर जाने की अनुमति मिली।
- शाम करीब 5:30 बजे, बापू को श्रद्धांजलि: मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत विपक्षी नेताओं ने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
- खड़गे का संदेश: खड़गे ने कहा कि विपक्ष गांधीजी से प्रार्थना करेगा कि सरकार को सद्बुद्धि मिले और लोगों का वोट देने का अधिकार न छीना जाए।
- करीब 5:45 बजे, राजघाट पर बैठे: श्रद्धांजलि के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेता कुछ देर राजघाट परिसर में बैठे रहे।
- शांतिपूर्ण प्रदर्शन: तीसरे दिन का प्रदर्शन पिछले दो दिनों की तुलना में अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहा। राजघाट पर विपक्षी नेताओं ने CEC के इस्तीफे और SIR को लेकर अपनी मांग दोहराई।
- राजघाट से बाहर निकलना: श्रद्धांजलि और धरने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेता राजघाट के पिछले गेट से बाहर निकले और अपने आवास लौटे।
राहुल-प्रियंका पर दो FIR
आपको बता दें कि, 6 अक्टूबर को आकाशवाणी पर राहुल-प्रियंका के धरने को लेकर आकाशवाणी कर्मचारियों ने 7 अक्टूबर की सुबह शिकायत दर्ज कराई। उनके खिलाफ खिलाफ बिना अनुमति परिसर में प्रवेश करने के आरोप में FIR दर्ज की गई। वहीं, 7 अक्टूबर को सड़क पर हुए मार्च पर दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ कथित मारपीट और विरोध प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी में रुकावट डालने के आरोप में दूसरी FIR दर्ज की।
10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी
इस बीच 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, राजधानी में 20 हजार से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अनधिकृत भीड़ को रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल लगाया गया है।
9 अक्टूबर को शराब की दुकानें भी रहेंगी बंद
दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। आबकारी विभाग ने दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर इन दोनों दिनों को ड्राई डे घोषित किया है। यह फैसला 10 अक्टूबर के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए एहतियाती कदम के तौर पर लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
