लखीमपुर हिंसा: पीड़ित परिवारों से मिले राहुल और प्रियंका, कहा-न्याय मिलने तक सत्याग्रह जारी रहेगा

लखनऊ, अक्टूबर 06: लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखीमपुर खीरी पहुंचकर मुलाकात की। राहुल गांधी ने पलिया पहुंचकर हिंसा में मारे गए नौजवान लवप्रीत के परिजनों से मुलाकात की। यहां वे करीब आधे घंटे रहे।उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी थे।

Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi meet family members of farmer who died in Lakhimpur Kheri

पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि, मृतक के परिजन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं , वे चाहते हैं कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो... हर कोई जानता है कि दोषी कौन है। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है क्योंकि उनके पिता गृह राज्य मंत्री हैं। हम यहां दबाव बनाने और इन परिवारों को न्याय दिलाने के लिए आए हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि परिजनों की चिंता यह है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या लिखा है। वे इसमें शामिल व्यक्ति के खिलाफ न्याय और कार्रवाई की मांग करते हैं। सभी जानते हैं कि किसने किया?

Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi meet family members of farmer who died in Lakhimpur Kheri

पलिया में लवप्रीत के माता-पिता और दोनों बहनों से राहुल-प्रियंका ने बातचीत की और ढांढस बांधाया। राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, शहीद लवप्रीत के परिवार से मिलकर दुख बाँटा लेकिन जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक ये सत्याग्रह चलता रहेगा। तुम्हारा बलिदान भूलेंगे नहीं, लवप्रीत।

प्रियंका गांधी ने भी परिवार की महिलाओं और लवप्रीत की बहनों को अपने पास बैठाकर हालचाल लिया। प्रियंका ने बहनों से कहा कि वह उन्‍हें अभिभावक की कमी नहीं महसूस होने देंगी। प्रियंका ने बच्चियों से उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी बातचीत की। घर की महिलाओं की समस्‍याएं सुन प्रियंका ने उन्‍हें दूर कराने का आश्‍वासन भी दिया।

Recommended Video

    Lakhimpur Kheri पहुंचे Rahul और Priyanka, पीड़ित परिवार से की मुलाकात | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi meet family members of farmer who died in Lakhimpur Kheri

    राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसान लवप्रीत सिंह और नछत्तर सिंह के परिजनों से मुलाकात करने के बाद यहां से मिलने के बाद दोनों नेता निघासन में मृतक पत्रकार रमन कश्यप के परिवार से मुलाकात की। मृत पत्रकार के पिता ने राहुल गांधी को बताया कि, रमन कश्यप को कार से रौंदा गया तथा उसकी जान बच सकती थी अगर सरकार ने घंटों तक अपराधिक लापरवाही न की होती।

    Congress leaders Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi meet family members of farmer who died in Lakhimpur Kheri,

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+