'प्रधानमंत्री को मजाक नहीं उड़ाना चाहिए...', PM मोदी के चुटकुले में 'आत्महत्या' का जिक्र, राहुल ने उठाए सवाल
Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पीएम को उन लोगों का मजाक उड़ाने से बचना चाहिए जिनके बच्चों ने आत्महत्या की है।

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आत्महत्या करने वाले बच्चों का मजाक उड़ाने को लेकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने गुरुवार (27 अप्रैल) को ट्वीट करते हुए लिखा, ''हजारों परिवार आत्महत्या के कारण अपने बच्चों को खोते हैं। प्रधानमंत्री को उनका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए!''
असल में पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यूज चैनल रिपब्लिक के एक कार्यक्रम में बोलते हुए एक चुटकला सुनाया था, जिसमें आत्महत्या का जिक्र था। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ''डिप्रेशन और आत्महत्या, खासकर युवाओं में, कोई हंसी का विषय नहीं है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक 2021 में 1,64,033 भारतीयों ने आत्महत्या की। जिनमें से बड़ी संख्या में मरने वालों की उम्र 30 से कम थी। यह एक त्रासदी है मजाक नहीं।''
प्रियंका गांधी ने आगे लिखा, ''प्रधानमंत्री और उनके मजाक पर दिल खोलकर हंसने वालों को इस असंवेदनशील, गलत तरीके से मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों का मजाक बनाने के बजाय खुद को बेहतर ढंग से शिक्षित करना चाहिए और जागरूकता पैदा करनी चाहिए।''
पीएम मोदी ने क्या कहा था?
न्यूज चैनल रिपब्लिक के एक कार्यक्रम में 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, "बचपन में एक चुटकला हम हमेशा सुना करते थे, वो आप लोगों को बताना चाहता हूं। 'एक अंग्रेजी के प्रोफेसर थे और उनकी बेटी ने आत्महत्या की और एक चिट छोड़कर गई कि...''मैं जिंदगी में थक गई हूं। मैं जीना नहीं चाहती हूं, तो मैं काकरिया तालाब में कूदकर के मर जाऊंगी।'' अब जब सुबह देखा तो बेटी घर में नहीं है। बिस्तर में चिट्ठी मिली, तो पिता जी को बहुत गुस्सा आया कि मैं प्रोफेसर, इतने साल मैंने मेहनत की, अभी भी काकरिया की स्पेलिंग गलत लिखकर जाती है।''
Recommended Video

मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications