तो नकल करके राहुल कर रहे हैं मोदी-सुषमा पर अटैक, फोटो वायरल
नई दिल्ली। इस समय सदन में बहस का माहौल गर्म है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, विपक्ष में राहुल गांधी और पक्ष में सुषमा स्वराज के बीच हुई गर्मा-गर्म बहस ने राजनीति को नया मोड़ दे दिया है तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे कांग्रेस युवराज राहुल गांधी की बतायी जा रही है।
इस तस्वीर में एक हाथ दिख रहा है जिसके हाथ में एक पेपर है, इस पेपर में जिन मुंद्दों पर राहुल गांधी ने अब तक जो सदन में बोला है, वो लिखा है लेकिन पर्ची पर लिखे नोट हिंदी में नहीं बल्कि रोमन में लिखे दिखायी पड़ रहे हैं।
Hey Retard Rahul Gandhi,U cant give proper speech&have 2 B spoonfed. How the fish U harbor illusions of becoming PM? pic.twitter.com/YpNP7p1GYH
— Ram Gopal (@ramgopaldass_77) August 13, 2015 हालांकि पर्ची में राहुल गांधी का चेहरा तो है नहीं इसलिए दावे के साथ यह कहा नहीं जा सकता कि यह तस्वीर उनकी ही है, हालांकि पेपर पर वो ही मुद्दे हैं, जिन पर अभी तक राहुल गांधी ने हमला बोला है
जैसे कि
- मोदीगेट और व्यापमं पर।
- लोगों को मोदीजी की जगह मौन जी दिख रहे हैं।
- कागज पर नीचे 'Monkeys of Gandhiji' भी लिखा है।
- राहुल ने गांधी के तीन बंदरों का उदाहरण दिया था बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो, वो भी इस कागज पर लिखा है।
- टीवी पर दिखाये जाने वाले फुटेज में राहुल गांधी को जब भी बोलते दिखाया गया है, उसमें वो नीचे किसी कागज को देखते हुए ही दिखे हैं।
सोशल मीडिया पर हालांकि कुछ लोगों ने इसे राहुल गांधी की ही तस्वीर बताई है इसलिए राहुल गांधी के राहुल की हैंडराइटिंग वाली तस्वीरें भी शेयर की हैं।













Click it and Unblock the Notifications