तेलंगाना चुनाव में राहुल गांधी ने की भविष्‍यवाणी- "कांग्रेस सुनामी" बीआरएस को खत्‍म कर देगी

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी जमकर प्रचार कर रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तेलंगाना में जनता से संपर्क साधने के लिए बस यात्रा कर रहे हैं। राहुल गांधी की चुनावी जनसभाओं में भारी संख्‍या में कांग्रेस समर्थक भी जुट रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना के लोगों से जो छह गारंटियों का वादा किया है उसके दम पर पार्टी अपनी जीत को लेकर आश्वत नजर आ रही है। वहीं अब राहुल गांधी ने भविष्‍यवाणी कर दी है कि तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस सुनामी आएगी जो बीआरएस को खत्‍म कर देगी। राहुल गांधी को कांग्रेस की सुनामी नजर आ रही है।

rahul gandhi in telangna

सिंगरेनी कार्यकर्ताओं के साथ बात करते हुए राहुल गांधी ने उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया। इसके साथ वादा किया कि राज्‍य में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहला कार्य उनकी सरकार तेलंगाना के लिए वादा की गई छह गारंटियों को लागू करने के लिए कानून बनाएगी।

राहुल गांधी ने इस चुनाव प्रचार अभियान में रोड शो, नुक्कड़ सभाएं, विशाल रैली, पदयात्रा और भूपालपल्ली, मंथनी, पेद्दापल्ली और करीमनगर विधानसभा क्षेत्रों में सिंगरेनी कोयला खदान श्रमिकों के साथ संवाद सत्र किया।

इसके अलावा राहुल गांधी ने सिंगरेनी कोयला खदानों के निजीकरण पर विरोध जताते हुए राहुल गांधी ने वादा किया कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह के प्रयासों को रोकने का प्रयास जारी रखेगी। उन्‍होंने कहा सिंगानेरी को अडानी को बेचने का प्रयास पहले किया गया था लेकिन कांग्रेस ने उसका जमकर विरोध किया था। उन्‍होंने कहा अडानी आज देश में हर जगह है जिसके हम खिलाफ हैं।

सार्वजनिक बैठक में राहुल गांधी ने अपने परदारा स्‍वर्गीय जवाहर लाल नेहरू, दादी स्‍वर्गीय इंदिरा गांधी और पिता स्‍वर्गीय राजीव गांधी के द्वारा साझा किए गए संबंधों का जिक्र किया। उन्‍होंने तेलंगाना से गांधी परिवार के जुड़ाव की बात कही।

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा किकांग्रेस ने दोनों राज्यों में पार्टी को हुए नुकसान से अवगत होने के बावजूद तेलंगाना दिया, लेकिन बीआरएस सरकार ने सोनिया गांधी या तेलंगाना के लोगों के सपनों को पूरा नहीं किया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने वादा किया कि कांग्रेस की राज्य में सरकार बनते ही वो पैसा जनता को दिया जाएगा जो वर्तमान सरकार में नेताओं की जेब में जा रहा है।

राहुल गांधी ने तेलंगाना में छह गारंटियों को राज्‍य में सरकार बनते ही लागू करने का आश्वासन दिया और इसके साथ ही कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा पूरे किए गए वादों का जिक्र करते हुए कहा कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में महिलाएं केएस आरटीसी बसों में मुफ्त में यात्रा कर रही हैं।

उन्‍होंने कहा तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री केसीआर का कहना है कि तेलंगाना में छह गारंटियों को लागू करने के लिए धन नहीं है तो केसीआर को ये याद रखना चाहिए कि ये उनकी सरकार नहीं होगी बल्कि जनता की सरकार होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+