किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं की राहुल गांधी ने की तारीफ,बोले-यह है भारत के फेमिनिज्म का एक पहलू
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने महिला किसानों की शक्ति और संकल्प को सराहा है। राहुल गांधी ने लिखा कि, भारत में फेमिनिज्म का यह भी एक पहलू है। बता दें किसान आंदोलन में पंजाब के हजारों महिलाएं हिस्सा लेने दिल्ली पहुंची हैं। वे मर्दों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकार का विरोध कर रही हैं।

Recommended Video
शनिवार को एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, आंदोलन में शामिल महिला किसान की शक्ति और संकल्प भी भारत के फेमिनिज्म का एक पहलू है। कृषि कानूनों के रद्द होने तक ये डटकर मोदी सरकार के अत्याचारों का सामना कर रही हैं। अपने अधिकार की लड़ाई में उतरीं इन सभी बहनों को नमन! राहुल गांधी द्वारा साझा की गई रिपोर्ट में महिलाओं का कहना है कि, अगर हमारे किसान भाई यहां नहीं रहेंगे तो हम यहां रहकर क्या करेंगे। हम चूल्हा चौका भी वहीं लगा लेंगे।
इससे पहले राहुल ने किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत की पृष्ठभूमि में कहा था कि कृषि संबंधी 'काले कानूनों' को पूरी तरह से रद्द करने से कम कुछ भी स्वीकार करना किसानों के साथ विश्वासघात होगा। उन्होंने ट्वीट किया था, काले कृषि कानूनों को पूर्ण रूप से रद्द करने से कम कुछ भी स्वीकार करना भारत और उसके किसानों के साथ विश्वासघात होगा।












Click it and Unblock the Notifications