नेवी एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के विमान को नहीं मिली उतरने की अनुमति, भड़की कांग्रेस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कन्नूर से ले रहे विमान को नौसेना ने उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। एआईएफ की परमिशन नहीं मिलने के बाद विमान को पास के नेदुंबसेरी में कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) के लिए डायवर्ट किया गया। इसको लेकर एर्नाकुलम डीसीसी के अध्यक्ष मोहम्मद शियास ने कहा कि मंत्रालय ने शुरू में नौसेना सुविधा में विमान की लैंडिंग की अनुमति दी थी लेकिन अंतिम समय में परमिशन वापस ले ली।

कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि रक्षा मंत्रालय ने पार्टी नेता राहुल गांधी को ले जा रहे एक विमान को यहां नौसेना हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। एर्नाकुलम डीसीसी के अध्यक्ष मोहम्मद शियास ने आरोप लगाया कि मंत्रालय ने शुरू में नौसेना सुविधा में विमान की लैंडिंग की अनुमति दी थी लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कन्नूर से गांधी को ले जाने वाले विमान को पास के नेदुंबसेरी में कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) पर लैंडिंग के लिए निर्देश दिया गया।
दरअसल, राहुल गांधी शुक्रवार (1 दिसंबर) को एर्नाकुलम के मरीन ड्राइव में महिला कांग्रेस सम्मेलन उत्साह का उद्घाटन करने पहुंचे थे। लेकिन उनके एयरक्रॉफ्ट को नौसेना की ओर से लैंडिंग की परमिशन नहीं मिलने के बाद कन्नूर से राहुल को ले जा रहे विमान को पास के नेदुंबसेरी में कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा था।
इस पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शियास ने आरोप लगाया कि मंत्रालय ने पहले लैंडिंग परमिशन दी थी, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया।
वहीं सेना के प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी के प्लेन की शुक्रवार सुबह 9.40 बजे कोच्चि के आईएनएस गरुड़ एयर स्टेशन पर और सुबह 10.45 बजे कन्नूर हवाई अड्डे से उड़ान भरने की रिक्वेस्ट नौसेना हेडक्वॉर्टर को लगभग सुबह 10.15 बजे मिली थी। सेना के मुताबिक रिक्वेस्ट के देर से मिलने और प्लेन के डिर्पाचर से ठीक पहले समय कम होने से एयरक्रॉफ्ट की लैंडिंग के लिए मंजूरी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी, इसलिए लैंडिंग की परमिशन नहीं दी गई।












Click it and Unblock the Notifications