राहुल गांधी की बस में सवार हुआ पूरा महागठबंधन! बढ़ी भाजपा की टेंशन

नई दिल्ली। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने के बाद कांग्रेस उत्साह से भरी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की जीत से राहुल गांधी के हौंसले को बुलंद कर दिया है। वहीं इस जीत ने 2019 के लिए महागठबंधन को भी मजबूती दी है। तीनों ही राज्यों में शपथ ग्रहण समारोह में जो छवि दिखी उससे 2019 में भाजपा की मुश्किल बढ़नी तय है।

 Rahul Gandhi, Opposition Leaders On Gathbandhan Travels For Oath Events,

ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जो भाजपा को परेशान कर सकती है। सोमवार को तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन गई। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने शपथ ली। राजस्थान में शपथ समारोह में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी जयपुर पहुंचे और समारोह स्थल पर पहुंचने के लिए बस में सवार हो गए। खास बात ये कि इस बस में पूरा महागठबंधन सवार था।

बास की पहली सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बैठे थे, जिसके बाद एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, एलजेडी नेता शरद यादव, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला समेत विपक्ष के कई अहम नेता बस में सवार थे।

वहीं शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन जैसे भाजपा विरोधी दल शामिल हुए। राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ मौजदूगी दिखाकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+