नेट न्यूट्रैलिटी पर बोले राहुल, उद्योगपतियों के हाथ बिकी सरकार
नई दिल्ली। संसद में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर नेट न्यूट्रैलिटी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने संसद में कहा कि वह देश के नौजवानों के लिए इंटरनेट की सुविधा बिना किसी पाबंदी के मुहैया करायी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार इंटरनेट को बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देना चाहती है। उन्होंने कहा कि 10 लाख देश के नौजवानों ने इसके समर्थन में अपना अभियान शुरु किया है। यही नहीं देश के नौजवान एप्लीकेशन और सोशल साइट्स को बिना किसी पाबंदी के इस्तेमाल कर सके।
वहीं राहुल पर तीखा हमला बोलते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमारी सरकार पहले से ही नौजवानों को इंटरनेट की सुविधा को देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी उद्योगपति के दबाव में ना कभी आयी है और ना कभी आयेगी।
वहीं राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पीएम मोदी की तारीफ पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह पहली बार हुआ है कि भारत के प्रधानमंत्री की अमेरिकी राष्ट्रपति ने इतनी तारीफ की है। वहीं उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति ने गोरबाचेव की तारीफ की थी क्योंकि उन्होंने अमेरिका की मदद की बात थी।












Click it and Unblock the Notifications