पीएम मोदी पर राहुल का तंज, कहा- 'खाली जगह भरिए... टैक्स वसूली-महंगा तेल है, मोदी सरकार _ है'
नई दिल्ली, 06 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने राफेल, महंगे पेट्रोल-डीजल और सरकारी कंपनियों के प्राइवेटाइजेशन को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने ट्वीट करके लिखा, खाली जगह को भरिए, मितं'मित्रों' वाला राफेल है, टैक्स वसूली- महंगा तेल है, PSU-PSB की अंधी सेल है, सवाल करो तो जेल है, मोदी सरकार ____ है! राहुल गांधी ने इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी की दाढ़ी की सांकेतिक तस्वीर साझा करके राफेल मामले पर कहा था कि चोर की दाढ़ी...
Recommended Video

बता दें कि फ्रांस में राफेल डील में हुई कथित गड़बड़ी के जांच के आदेश दिए गए हैं। जबसे यह खबर सामने आई है भारत में भी राफेल के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरने में लगा है। भारत में भी विपक्ष शुरुआत से राफेल डील को लेकर सरकार पर आरोप लगा रहा है। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरकार पर राफेल डील में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा था कि सरकार की ओर से राफेल को तय कीमत से कहीं ज्यादा कीमत पर खरीदा गया है। इसके लिए राहुल ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया था।
गौर करने वाली बात है कि फ्रांस की मीडिया पार्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 59 हजार करोड़ रुपए के राफेल डील में हुई गड़बड़ी की जांच शुरू कर दी गई है। इसकी जांच एक वरिष्ठ जज को दी गई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी इस मसले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि देश की आजादी के बाद यह राष्ट्रीय सुरक्षा का सबसे गंभीर मसला है। लिहाजा इसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए, मोदी सरकार को इस मसले पर बोलना चाहिए। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी इस मामले में जेपीसी जांच की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications