अशोक गहलोत-सचिन पायलट के बीच 'घमासान' पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
राजस्थान कांग्रेस संकट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कांग्रेस के अंदर इस तरह की बातें भारत जोड़ो यात्रा का प्रभावित करने वाली नहीं हैं।
Rahul Gandhi on Rajasthan Congress: राजस्थान कांग्रेस संकट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कांग्रेस के अंदर इस तरह की बातें भारत जोड़ो यात्रा का प्रभावित करने वाली नहीं हैं। उन्होंने भाजपा को भी निशाने पर लिया और कहा कि इससे पहले भी इससे बड़ी कोशिशें कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए जा चुकी हैं। राहुल गांधी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी छवि जनता के बीच खराब दिखाने के लिए बड़े स्तर पर षड्यंत्र रचे गए। इसके लिए करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए।
Recommended Video

'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान पर चुप्पी तोड़ी। दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को 'गद्दार' बता दिया था। जिसके बाद इंदौर में राजस्थान कांग्रेस को लेकर एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा, "मैं इसमें नहीं जाना चाहता कि किसने क्या कहा। दोनों नेता कांग्रेस पार्टी की संपत्ति हैं। यह 'भारत जोड़ो यात्रा' को प्रभावित नहीं करेगी।
वहीं भाजपा पर भी उन्होंने निशाना साधा। 'भारत जोड़ो यात्रा' को मिल रहे समर्थन से उत्साहित राहुल गांधी ने कहा "बीजेपी ने मेरी छवि खराब करने के लिए हजारों करोड़ रुपए खर्च किए। उन्होंने मेरी एक खास छवि बनाई। लोग सोचने लगे कि ये मेरे लिए हानिकारक होगी, लेकिन यही अब मेरे लिए लाभदायक है, क्योंकि सत्य मेरे साथ है। मुझ पर निजी हमले बताते हैं कि मैं सही दिशा में जा रहा हूं"।












Click it and Unblock the Notifications