VIDEO: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले- चौकीदार ने अनिल अंबानी से चोरी करवाई
अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के अमेठी दौरे पर हैं। इस दौरान सोमवार को राहुल गांधी का कांवड़िया संघ ने जोरदार स्वागत किया। वहीं, अमेठी में राहुल गांधी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया और एक बार फिर राफेल डील को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति भारत के पीएम को चोर कहते हैं, नरेंद्र मोदी को इसका जवाब देना चाहिए।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला
अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए आखिर ओलांद उनको चोर क्यों कह रहे हैं। राहुल ने कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री से राफेल से जेपीसी से जांच कराने की मांग की थी लेकिन पीएम मोदी ने इसका आदेश नहीं दिया।

चौकीदार ने अंबानी से चोरी करवाई
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी से उन्होंने संसद में 4 साल किए थे लेकिन एक भी जवाब नहीं दिया। वे कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं, भाषण दे रहे हैं लेकिन राफेल को लेकर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं क्योंकि चौकीदार ने अनिल अंबानी से चोरी करवाई है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने HAL के करार छीनकर अंबानी को दे दिया। जिंदगी में उन्होंने कभी विमान नहीं बनाया।

'जेपीसी से जांच क्यों नहीं कराते हैं'
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे जवान देश के लिए अपनी जिंदगी देते हैं। पीएम मोदी ने उनकी जेब से पैसा लेकर अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि वित्त मंत्री जेटली बार-बार सच्चाई-सच्चाई कहते हैं, लेकिन जेपीसी से जांच क्यों नहीं कराते हैं। राहुल ने कहा कि जेपीसी बैठाइए, सारी सच्चाई बाहर आ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications