पीएम मोदी के भाषण पर संसद से बाहर आकर राहुल गांधी ने क्या कहा?

नई दिल्ली। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगोरी का है, पीएम ने तमाम दुनिया की बात की लेकिन इस पर कुछ भी नहीं कहा। संसद के बाहर पत्रकरों से बात करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का है, इस देश का हर युवा चाहता है कि पढ़ाई के बाद उसे नौकरी मिले। हमने प्रधानमंत्री से कई बार पूछा, लेकिन उन्होंने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा। उन्हें युवाओं को बताना चाहिए कि आप उनके लिए क्या कर रहे हैं।

राहुल गांधी मोदी के भाषण पर, नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर, Narendra Modi in Lok Sabha, Rahul Gandhi, Motion of Thanks, Narendra Modi, Lok Sabha, President Address, budget session, नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति के अभिभाषण, लोकसभा, बजट भाषण, राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी का स्टाइल देश को मूल मुद्दों से भटकाने का है। वह कांग्रेस की बात करते हैं, जवाहरलाल नेहरू की, पाकिस्तान की बात करते हैं। सब बातें करते हैं लेकिन मूल मुद्दों की बात नहीं करते हैं। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए दिए संबोधन पर ये बात कही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते गुरुवार को अपने भाषण में कांग्रेस को निशाने पर रखा। उन्होंने ये भी कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने देश का बंटवारा खुद को पीएम बनाने के लिए किया। मोदी ने कहा, यहां सभी ने देख लिया है कि दल के लिए कौन है और देश के लिए कौन है। जब बात निकली है तो दूर तलक जानी चाहिए। किसी को प्रधानमंत्री बनना था, इसलिए हिंदुस्तान में लकीर खींची गई और हिंदुस्तान का बंटवारा कर दिया गया।

मोदी ने कहा, कांग्रेस की दिक्कत ये हैं कि वो बाते करती है, झूठे वादे करती है और दशकों तक उन वादों को टालती रहती है। आज हमारी सरकार अपने राष्ट्र निर्माताओं की भावनाओं पर चलते हुए फैसले ले रही है, तो इनकों दिक्कत हो रही है। कांग्रेस और उसके जैसे दलों ने जिस दिन भारत को भारत की नजर से देखना शुरु किया, उस दिन उन्हें अपनी गलती का अहसास होगा। कांग्रेस के समय हिंदुस्तान की क्या स्थिति थी, लोगों के अधिकार की स्थिति क्या थी, ये मैं इनसे पूछना चाहता हूं। संविधान की वकालत के नाम पर दिल्ली और देश में क्या क्या हो रहा है, वो देश देख भी रहा है। जो लोग सबसे ज्यादा बार संविधान को बदलने का प्रस्ताव लाए हैं, उन्हें संविधान बचाने की बात करनी ही पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+