Pfizer का कोरोना वैक्सीन तैयार करने का दावा, राहुल गांधी ने सरकार से ये पूछा जरूरी सवाल
Pfizer वैक्सीन को लेकर बोले राहुल, मुश्किल को लेकर राहुल गांधी ने
नई दिल्ली। अमेरिकी फार्मास्युटिकल कंपनी फाइजर और उसकी सहयोगी जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक ने अपनी कोरोना वैक्सीन के सफल रहने की बात कही है। कंपनी ने कहा है कि उन्होंने जो कोरोना की वैक्सीन बनाई है, वो 90 फीसदी से ज्यादा प्रभावी है। इसके बाद इस वैक्सीन के भारत में लाने को भी बातें शुरू हो गई हैं। इस वैक्सीन को भारत लाना मुश्किल काम है क्योंकि इसे माइनस 70 डिग्री सेल्सियस तापमान में रखना होगा। जिसके लिए यहां इंतजाम नहीं है। इसको लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार से मांग की है कि हर भारतीय तक टीका पहुंचाने की रणनीति बताई जानी चाहिए।

भारत में वैक्सीन लाने को लेकर मुश्किल पर बोले राहुल
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए एक खबर शेयर की है, जिसमें कहा गया है कि भारत में किसी भी कंपनी के पास इतने संसाधन नहीं है कि वो फाइजर की कोरोना वैक्सीन को लोगों तक पहुंचा सके क्योंकि इसे रखने के लिए माइनस 70 डिग्री तापमान आवश्यक है। इसके साथ अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा, फायजर ने एक कारगर कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली है, ऐसे में हर भारतीय को इसे उपलब्ध कराने के लिए लॉजिस्टिक्स पर काम करने की जरूरत है। भारत सरकार को वैक्सीन बांटने को लेकर एक रणनीति तैयार करनी चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि कैसे भारत के हर नागरिक तक वैक्सीन पहुंचेगी।
Recommended Video

एम्स डायरेक्टर ने भी उठाया है सवाल
रणदीप गुलेरिया ने भी बुधवार को फीजर की कोरोना वैक्सीन के रखरखाव को लेकर सवाल किया है। उन्होंने कहा है कि फीजर वैक्सीन के तीसरे ट्रायल के तीसरे फेज में है और इसको लेकर जो खबरें आई हैं, वो उत्साह बढ़ाने वाली हैं। हमें इस पर भी ध्यान देना चाहिए कि इसे माइनस 70 डिग्री सेल्सियस पर रखा जाता है। ऐसे में भारत जैसे विकासशील देशों में और खासतौर से ग्रामीण इलाकों में कैसे इस वैक्सीन को पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कोल्ड चैन बनाना बहुत मुश्किल काम होगा।

फीजर का वैक्सीन के 90 फीसदी असरदार होने का दावा
कोरोना वायरस वैक्सीन की सफलता का दावा करने के बाद फाइजर की ओर से हाल ही में कहा गया है कि कंपनी भारत सरकार के साथ अपनी कोविड -19 वैक्सीन बेचने के लिए बातचीत कर रहा है,ताकि यह टीका देश में उपयोग के लिए उपलब्ध हो सके। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऐलान नहीं हुआ है। फाइजर की ओर से कहा गया है कि वह 2020 में 50 मिलियन खुराक और 2021 में 1.3 बिलियन खुराक का उत्पादन करने की उम्मीद कर रहा है। कंपनी ने 2020 में कुल 5 करोड़ वैक्सीन तैयार करने का दावा किया है।












Click it and Unblock the Notifications