'सरकार अब बेचने में जुटी, जनता खुद रखे अपना ध्यान', मुद्रीकरण पर राहुल गांधी का तंज

नई दिल्ली, 26 अगस्त: हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन की घोषणा की थी। जिसको लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कोविड-19 की स्थिति और टीकाकरण की धीमी रफ्तार पर चिंता जताते हुए लोगों को अपना ध्यान खुद रखने की सलाह दी। राहुल शुरू से ही कोरोना महामारी को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं। साथ ही हमेशा वो टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की मांग करते आए हैं।

Rahul Gandhi


राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि कोविड के मरीजों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। अगली लहर में गंभीर परिणामों से बचने के लिए टीकाकरण में तेजी आनी चाहिए। कृपया अपना ध्यान खुद रखें क्योंकि भारत सरकार इस वक्त बिक्री में व्यस्त है। इससे पहले भी उन्होंने राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन पर दो ट्वीट किए थे। पहले में उन्होंने लिखा- "सबसे पहले ईमान बेचा और अब...#IndiaOnSale"। इसके बाद दूसरे में सांसद ने लिखा कि राष्ट्रीय 'मित्रि'करण योजना, रोड-रेल-एयरपोर्ट-बिजली-गैस-पेट्रोल-माइन-स्टेडियम-गोदाम।

फिर से बढ़ रहे केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में 46,164 नए केस सामने आए हैं, जबकि 607 लोगों ने अपनी जान गंवाई। ऐसे में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3,25,57,782 हो गई है, जिसमें से 4,36,396 की मौत हुई, जबकि 3,17,81,052 मरीज ठीक हो चुके हैं। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या 3,27,580 ही है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक देश में वैक्सीन की 60 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं।

वित्त मंत्री ने दिया जवाब
जब से केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन की घोषणा की है, तब से कांग्रेस और राहुल उन पर हमलावर हैं। बुधवार को निर्मला सीतारमण ने कहा कि पहले राहुल गांधी से ये पूछना चाहिए कि क्या वो मुद्रीकरण को समझते हैं या नहीं। मोदी सरकार ने ये फैसला सोच समझकर लिया है। कांग्रेस ही वो पार्टी है, जिसने देश के संसाधनों को बेचा और रिश्वत ली।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Covid 19 के बढते मामलों पर जताई चिंता, अब सरकार पर यूं साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+