राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर शुरू किया कैंपेन, बोले- देश के विनाश के खिलाफ आवाज उठाइए

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा है कि सरकार आम लोगों को महंगाई के दलदल में धकेल रही है, जिसके खिलाफ आवाज उठानी होगी। राहुल गांधी ने 'स्पीकअप अगेंस्ट प्राइस राइज' (बढ़ते दामों के खिलाफ बोलिए) अभियान भी शुरू किया है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने महंगाई को लेकर Modi Government पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
    देश के विनाश के खिलाफ अपनी आवाज उठाइए

    देश के विनाश के खिलाफ अपनी आवाज उठाइए

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह किए अपने ट्वीट में लिखा है- महंगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ़ टैक्स कमाने के लिए जनता को महँगाई के दलदल में ढकेलती जा रही है। देश के विनाश के ख़िलाफ अपनी आवाज उठाइए- #SpeakUpAgainstPriceRise कैंपेन से जुड़िए। राहुल ने इसके साथ करीब एक मिनट का वीडियो शेयर किया है, जिसमें बतााया गया है कि कैसे सरकार नए टैक्स लगा रही है और बीते कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी सिलेंडर और खानेपीने की चीजों के दाम लगातार बढ़े हैं।

    राहुल लगातार उठा रहे महंगाई का मुद्दा

    राहुल लगातार उठा रहे महंगाई का मुद्दा

    राहुल गांधी के सोशल मीडिया अभियान पर 'स्पीकअप अंगेस्ट प्राइज राइज' अभियान शुरू करने और लोगों के इससे जुड़कर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने की अपील करने के बाद कई कांग्रेस नेता और आम लोग इस पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। राहुल गांधी महंगाई को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं और अपनी सभाओं में भी इस मुद्दे को उठाते हुए केंद्र सरकार, भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी को घेर रहे हैं।

    पेट्रोल-डीजल और एलजीपी के दाम लगातार बढ़े

    पेट्रोल-डीजल और एलजीपी के दाम लगातार बढ़े

    पेट्रोल-डीजल और एलजीपी के दाम बीते एक-डेढ़ महीने में काफी ज्यादा बढ़े हैं। पेट्रोल कई शहरों में 100 रुपए के पार हो चुका है तो डीजल भी 90 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं एलीपीजी सिलेंडर तो बीते तीन महीने में 200 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया है। 1 दिसंबर से लेकर अब तक एलपीजी गैस सिलेंडर 225 रुपये महंगा हुआ है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से जहां किराया और भाड़ा महंगा हो गया है तो वहीं एलजीपी के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बढ़ गया है। इसको लेकर कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल लगातार सरकार से सवाल कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+