वादा था 21 दिन में कोरोना खत्म करने का, लेकिन खत्म किए करोड़ों रोजगार: राहुल गांधी
वादा था 21 दिन में कोरोना खत्म करने का, खत्म किए रोजगार: राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों और डगमगाती अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की है। राहुल ने गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से वादा किया था कि 21 दिन में कोरोना खत्म हो जाएगा। कोरोना तो खत्म नहीं हुआ लेकिन पीएम मोदी के अचानक लॉकडाउन से कोरोड़ोंं लोग बेरोजगार जरूर हो गए हैं।

राहुल ने शेयर किया वीडियो
राहुल गांधी ने बुधवार को अपना नया वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, अचानक किया गया लॉकडाउन असंगठित वर्ग के लिए मृत्युदंड जैसा साबित हुआ। वादा था 21 दिन में कोरोना ख़त्म करने का, लेकिन खत्म किए करोड़ों रोज़गार और छोटे उद्योग। राहुल गांधी ने अपने वीडियो में कहा, कोरोना के नाम पर जो किया वो असंगठित क्षेत्र पर तीसरा वार था क्योंकि गरीब लोग रोज कमाते रोज खाते हैं। छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापार के साथ भी ऐसा है। जब बिना कोई नोटिस लॉकडाउन किया तो इनके ऊपर आक्रमण किया। प्रधानमंत्री ने कहा 21 दिन की लड़ाई होगी, असंगठित क्षेत्र के रीड की हड्डी 21 दिन में ही टूट गई।

सरकार ने गरीब की मदद नहीं की है
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक बार नहीं अनेक बार सरकार से गरीबों की मदद करने के लिए कहा। गरीब मजदूर के बैंक के अकाउंट में सीधा पैसा डालना पड़ेगा, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। हमने कहा स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस के लिए, आप एक पैकज तैयार कीजिए, उनको बचाने की जरूरत है. बिना इस पैसे के ये नहीं बचेंगे, सरकार ने कुछ नहीं किया, उल्टा सरकार ने सबसे अमीर पंद्रह बीस लोगों का लाखों करोड़ों रुपए टैक्स माफ किया।

मोदी सरकार के कुप्रबंधन के चलते देश का हुआ ये हाल: राहुल
कोरोना महामारी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नरेंद्र मोदी सरकार से फरवरी से ही सवाल कर रहे हैं। राहुल ने मंगलवार को कहा था कि कोरोना के मामले बेकाबू होने की वजह मोदी सरकार का कुप्रबंधन हैं। उन्हेमने कहा क भारत में कोरोना मामलों की सप्ताह की सूची अमेरिका और ब्राजील, दोनों के कुल आंकड़े से भी ज्यादा है। कोरोना के प्रकोप में कोई कमी नहीं आ रही है, इसकी बड़ी वजह सरकार के गलत फैसले हैं।












Click it and Unblock the Notifications