राहुल गांधी ने कांग्रेस की जीत को बताया कार्यकर्ताओं की जीत, बोले-नफरत के खिलाफ लड़ते रहो

नई दिल्ली, 02 नवंबर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा की तीन सीटों और विभिन्न राज्यों में विधानसभा की 29 सीटों के लिए हुए उपचुनावों में पार्टी को मिली शानदार सफलता पर खुशी जाहिर की है। राहुल गांधी ने कुछ राज्यों में मिली इस जीत को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जीत करार दिया और कहा कि वे नफरत के खिलाफ लड़ते रहें। बता दें कि कांग्रेस ने हिमाचल में बीजेपी को करारी शिकस्त दी है।

Rahul Gandhi

मंगलवार को उपचुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, कांग्रेस की हर जीत, हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है। नफरत के खिलाफ लड़ते रहो। डरो मत! कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल की है। इसके साथ ही उसे हिमाचल प्रदेश की तीन, राजस्थान की दो, महाराष्ट्र और कर्नाटक की एक-एक विधानसभा सीट पर भी जीत मिली है।

Rahul Gandhi On Congress Bypoll Victories, says Keep fighting hate, No fear

राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव में राज्य की धरियावद व वल्लभनगर, दोनों सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस ने उपचुनाव में एक सीट पर अपना कब्जा कायम रखा है तो एक सीट उसने बीजेपी से छीनी है। अगले महीने तीन साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही अशोक गहलोत सरकार के लिए इसे बड़ी जीत माना जा रहा है और मुख्यमंत्री गहलोत ने इसे जनता द्वारा राज्य सरकार के सुशासन मुहर बताया है।

वहीं हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए विपक्षी दल कांग्रेस ने तीनों विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुबल-कोटखाई और मंडी लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है। चारों सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को हुआ था। दादरा और नगर हवेली की लोकसभा सीटों पर शिवसेना ने जीत दर्ज की है और खंडवा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+