राहुल के नामांकन पर पीएम मोदी का निशाना, कहा- कांग्रेस को औरंगजेब राज मुबारक
नई दिल्ली। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष का पर्चा भरने के साथ ही बीजेपी ने उन पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। गुजरात के धरमपुर में चुनावी रैली के दौरान अपने भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के एक बयान का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी को औरंगजेब काल का बता दिया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने भी राहुल गांधी के नामांकन पर जमकर निशाना साधा। देखिए किसने क्या कहा...

नरेंद्र मोदी- कांग्रेस को औरंगजेब राज मुबारक
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा हमला किया है। गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के ही नेता कहते हैं कि जहांगीर की जगह जब शाहजहां आए तब चुनाव हुआ? जब उनकी जगह औरंगजेब आए तब चुनाव हुआ? पीएम मोदी के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुद मानते हैं कि कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि कुनबा है। औरंगजेब राज उनको मुबारक। हमारे लिए देश बड़ा है। हमारे लिए 125 करोड़ देशवासी यही भारत के भाग्य विधाता हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस गुजरात से किसी नेता को स्वीकार या बर्दाश्त नहीं कर सकती है। उन्होंने हमेशा गुजरात का अपमान किया है।

मुख्तार अब्बास नकवी- प्रमोशन विदाउट परफॉरमेंस
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर पीएम मोदी के साथ-साथ बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी निशाना साधा। नकवी ने कहा कि मैं राहुल गांधी को बिना परफॉर्मेंस प्रमोशन के लिए बधाई देता हूं। ऐसे ही सेटअप में यह संभव है।

धर्मेंद्र प्रधान- राहुल कांग्रेस पार्टी के मालिक हैं
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के मालिक हैं। उनका नामांकन और प्रमोशन व्यक्तिगत मामला है। ईसी के नियम के कारण उन्हें चुनाव की व्यवस्था करनी पड़ी। हालांकि इस बड़ी पार्टी में भी लोकतंत्र नहीं बचा है।

योगी आदित्यनाथ- कांग्रेस इस देश में बोझ बन गई है
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस इस देश में बोझ बन गई है। अब राहुल गांधी जी की पदोन्नति से यह बोझ हटाया जा सकता है।
-
Karnataka में बगावत के सुर! पड़ोसी राज्य में चुनाव के बीच 30 कांग्रेस विधायकों का दिल्ली कूच, टेंशन में राहुल -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications