रक्षा मामले से संबंधी संसदीय स्थायी समिति के लिए राहुल गांधी हुए नामित, इन सांसदों के नाम भी हैं शामिल
मोदी सरनेम 2019 के मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने के बाद उनकी लोकसभा से सदस्यता बहाल हो गई थी। वायनाड सांसद की सांसदी बहाल होने के चंद दिन बाद अब बुधवार को राहुल गांधी को रक्षा मामले से संबंधित संसदीय स्थायी समिति के लिए नामित किया गया।

Recommended Video
लोकसभा बुलेटिन के अनुसार, कांग्रेस सांसद अमर सिंह को भी इस समिति में नामित किया गया है। कांग्रेस पार्टी के इन दो सांसदों के अलावा आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू को कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण समिति के लिए नामित किया गया है। रिंकू ने हाल ही में जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीता था और संसद के निचले सदन में आप के एकमात्र सदस्य हैं।
राकांपा के फैजल पीपी मोहम्मद को उपभोक्ता मामले, भोजन और सार्वजनिक वितरण समिति के लिए नामित किया गया है। फैजल की लोकसभा से सदस्यता की बहाली मार्च महीने में हुई थी।
बता दें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 2019 में कर्नाटक के कोलार में चुनावी रैली में क्या सारे मोदी चोर होते हैं जिसके बाद सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के केस में राहल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की जेल की सजा सुनाई थी।
दो साल की जेल की सजा के तुरंत बाद राहुल गांधी को 24 मार्च को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। हालांकि कुछ दिन पहले राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए दो साल की सजा पर अंतरिम जमानत दे दी थी। जिसके बाद राहुल गांधी की लोकसभा से सांसदी बहाल हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications