राहुल गांधी ने सरकारी बंगले से बांधा अपना सामान, जानिए संपत्ति के नाम पर उनके पास क्या क्या है?

Rahul Gandhi net worth: कांग्रेस नेता राहुल गांधी हमेशा से किसी न किसी मुद्दे को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहते हैं। कई बार वे अपनी संपत्ति को लेकर भी निशाने पर आए। चलिये बात करते हैं राहुल की कुल संपत्ति के बारे में...

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के तुगलक लेन स्थित अपना आधिकारिक आवास आज खाली कर दिया है। आज यानी शनिवार को राहुल के बंगला खाली करने का आखिरी दिन है।

इसे लेकर एक वीडियो भी खूब चर्चा में है, जिसमें राहुल के बंगले से सामान लेकर रवाना होते हुए ट्रक नजर आ रहे हैं। राहुल को 22 अप्रैल यानी आज की तारीख बंगला खाली करने के लिए आखिरी तारीख दी गई थी।

विपक्ष के निशाने पर रहते हैं राहुल
राहुल गांधी लंबे समय से तुगलक लेन स्थित अपने सरकारी आवास को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। फाइनली पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने बंगला खाली कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी हमेशा ही विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। कई बार किसी मुद्दे को लेकर तो कई बार किसी मुद्दे पर। बीते कुछ समय में पूर्व सांसद राहुल अपनी संपत्ति को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। बीते दिनों टीशर्ट को लेकर मचे बवाल के बाद विपक्षियों का कहना था कि इसकी कीमत ही 40 हजार से भी ज्यादा है। ऐसे में चलिये बात करते हैं राहुल गांधी की संपत्ति के बारे में...

कितनी है राहुल की नेट वर्थ?
राहुल गांधी के लाइफस्टाइल की बात करें, तो ये काफी साधारण है। लेकिन इस बात से उनकी नेट वर्थ को आंका नहीं जा सकता। राहुल गांधी वे नेता हैं, जिनकी गिनती अमीर राजनेताओं में होती है। राहुल गांधी की कुल संपत्ति 15-16 करोड़ के बीच बताई जाती है। वहीं उनके ऊपर 72 लाख रुपये का लोन भी है।

जानिये कांग्रेस नेता की मासिक कमाई
राहुल गांधी एक महीने में 10 लाख रुपये तक की कमाई करते हैं। वहीं सालाना 1 करोड़ रुपये तक राहुल गांधी कमाते हैं। पूर्व सांसद की ये संपत्ति हलफनामे में दाखिल पत्र के मुताबिक आंकी गई है। राहुल गांधी के पास कुल 40 हजार कैश हैं और 17 लाख से ज्यादा रुपये अलग-अलग बैंकों में जमा हैं। बता दें कि इतनी संपत्ति होने के बाद भी राहुल गांधी के पास खुद की एक कार तक नहीं है।

'मोदी सरनेम' बना मुसीबत
बताते चलें कि मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी बीते कुछ समय से मुसीबतों में घिरे हुए हैं। इस मामले को लेकर सूरत की एक अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा भी सुनाई। इसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी छीन ली गई और उन्हें सदस्यता के लिए अयोग्य करार दिया गया। ऐसे में 22 तारीख राहुल गांधी के सरकारी आवास खाली करने की आखिरी तारीख तय की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+