'चौकीदार चोर है' मामला: राहुल की माफी मंजूर, भविष्य में सावधान रहने की सलाह
Recommended Video
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ दायर मामले पर भी फैसला सुना दिया है। यह मामला लोकसभा चुनाव के दौरान का है, तब राहुल ने राफेल केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को 'चौकीदार चोर है' के अपने आरोपों से जोड़ दिया था। कोर्ट ने राहुल गांधी की माफी को मंजूर कर लिया है और कहा है कि उनके खिलाफ कोई अवमानना का केस नहीं चलेगा।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को सावधानी से बयान देना चाहिए। कोर्ट को राजनीति विवाद में घसीटना गलत है। राहुल गांधी ने माफी मांग ली थी, हमने माफी को मंजूर कर लिया है।
इस मामले में भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की थी। मीनाक्षी लेखी की तरफ से पेश वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट को बताया था कि राहुल गांधी ने अपने बयान पर सिर्फ खेद जताया है, माफी नहीं मांगी है। जिसके बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को अवमानना नोटिस जारी कर दिया था। हालांकि अवमानना मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट में पेशी से छूट मिल गई थी।
क्या बोले थे राहुल?
राफेल समझौता मामले में गड़बड़ी के आरोप वाली पुनर्विचार याचिका जब सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कीं तो राहुल ने कहा कि कोर्ट ने भी मान लिया है कि 'चौकीदार चोर है'। माना जा रहा है कि राहुल ने ये बयान प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधते हुए दिया था। राहुल के बयान के बाद जब कोर्ट ने उन्हें नोटिस भेजा, तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करते हुए कहा कि उन्हें अपने बयान पर अफसोस है।
राहुल के जवाब पर भी भाजपा नाखुश रही
राहुल के जवाब पर भी भाजपा नाखुश रही उस वक्त राहुल के खेद जताने के बाद भी भाजपा नाखुश ही रही। मीनाक्षी लेखी के वकील ने कोर्ट से कहा कि राहुल ने माफी नहीं मांगी है केवल खेद जताया है। जब सीजेआई ने वकील से पूछा कि चौकीदार कौन है? तो उन्होंने जवाब में कहा था कि 'राहुल गांधी ने पूरे देश को कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'चौकीदार' चोर हैं।'
इस मामले पर राहुल की ओर से मुकदमा लड़ रहे वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में कहा था कि राहुल गांधी ने खेद जताया है, लेकिन जानबूझकर कर ये मामला उठाया जा रहा है क्योंकि अभी लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं।
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications