प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर बोले राहुल- 'मरना देखा जमाने ने, एक मोदी सरकार है जिसे खबर ना हुई'

राहुल गांधी ने लॉकडाउन के दौरान हुई प्रवासी मजदूरों की मौत के मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर हमला बोला है...

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लॉकडाउन के दौरान हुई प्रवासी मजदूरों की मौत के मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर हमला बोला है। दरअसल संसद में सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन मोदी सरकार से कोरोना वायरस महामारी में लॉकडाउन के दौरान हुई प्रवासी मजदूरों की मौत को लेकर सवाल पूछा गया था। इस सवाल के जवाब में सरकार की तरफ से बयान दिया गया कि उनके पास लॉकडाउन के दौरान हुई प्रवासी मजदूरों की मौत से जुडा़ कोई आंकड़ा नहीं है। इस मामले पर राहुल ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi का Migrants की मौत को लेकर Modi Government पर हमला | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi

    राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'मोदी सरकार नहीं जानती कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मजदूर मरे और कितनी नौकरियां गईं। तुमने ना गिना तो क्या मौत ना हुई? हां मगर दुख है सरकार पे असर ना हुई, उनका मरना देखा जमाने ने, एक मोदी सरकार है जिसे खबर ना हुई।' आपको बता दें कि प्रवासी मजदूरों की मौत के अलावा एक अन्य लिखित सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि सरकार के पास इस बात के भी आंकड़े नहीं हैं कि लॉकडाउन के दौरान कितने प्रवासी मजदूरों का रोजगार खत्म हुआ।

    rahul gandhi

    आर्थिक मदद के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
    इसके अलावा केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से जब लिखित सवाल के तौर पर पूछा गया कि सरकार ने पीड़ित प्रवासी मजदूरों के लिए कोई मुआवजा या आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई तो उन्होंने कहा सरकार के पास प्रवासी मजदूरों का कोई आंकड़ा नहीं है, इसलिए आर्थिक मदद का सवाल नहीं उठता। हालांकि संतोष गंगवार ने लॉकडाउन के दौरान अपने घर लौटे प्रवासी मजदूरों का आंकड़ा पेश करते हुए बताया कि 630,7000 से ज्यादा प्रवासियों को उनके घर पहुंचाया गया और इसके लिए 4611 श्रमिक ट्रेनें चलाईं गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+