अमेरिका में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, बोले- वह भगवान को भी समझा देंगे, ये दुनिया कैसे चलती है
अमेरिका में एनआरआई को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। राहुल ने कहा कि अगर मोदीजी भगवान के साथ बैठे तो उन्हें भी समझा सकते हैं कि यह दुनिया कैसे चलती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत को कुछ लोगों का एक गुट चला रहा है, जिन्हें लगता है कि उन्हें सबकुछ पता है। वो भगवान के साथ बैठकर उन्हें भी चीजें समझा सकता हैं। प्रधानमंत्री इसी तरह का एक उदाहरण हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर मोदीजी भगवान के बगल मैं बैठें तो वह उन्हें भी समझाना शुरू कर देंगे कि यह ब्रह्मांड कैसे चलता है। भगवान भ्रमित हो जाएंगे कि दुनिया को उन्होंने ही बनाया है।
यह हास्यास्पद चीजें हैं, लेकिन सच में यही हो रहा है। इन लोगों को लगता है कि उन्हें सबकुछ आता है, ये वैज्ञानिक को विज्ञान समझा सकते हैं, इतिहासकार को इतिहास समझा सकते हैं, सेना को युद्ध कैसे लड़ें समझा सकते हैं।
लेकिन सच यह है कि इन्हें कुछ नहीं पता है, क्योंकि जीवन में आप सबकुछ नहीं समझ सकते हैं, अगर सुनने के लिए तैयार नहीं हैं।
एनआरआई को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि भारत ने किसी विचार को खारिज नहीं किया है। आप ऐसे ही भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप यहां नहीं आते अगर आप इन मूल्यों से सहमत नहीं होते।
अगर आप गुस्सा, नफरत, घमंड में में भरोसा करते हैं तो आप भाजपा की बैठक में बैठे होते और मैं मन की बात कर रहा होता। आप लोगों का शुक्रिया आपने भारत का तिरंगा थाम रखा है।
इन लोगों ने मुझसे आपके सवालों का जवाब देने के लिए कहा है, लेकिन यह भाजपा में नहीं होता है। वहां सवाल नहीं पूछे जाते हैं, वहां सिर्फ जवाब दिए जाते हैं। बता दें कि राहुल गांधी अमेरिकाकी यात्रा पर हैं।
इस दौरान वह सैन फ्रैंसिस्को, वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क जाएंगे। इससे पहले राहुल गांधी यूके की यात्रा पर गए थे, वहां पर जिस तरह से राहुल गांधी ने बयान दिया था उसको लेकर काफी विवाद हुआ था।
Recommended Video
-
Iran Vs America War: 'होर्मुज में खुद लड़ो या हमसे तेल खरीदो', नाराज ट्रंप की दुनिया को खुली चेतावनी -
'राहुल गांधी सोना चोर आपके घर तक कैसे पहुंचा?' केरल CM विजयन ने किया पलटवार, क्या है सबरीमाला गोल्ड चोरी केस? -
Cicada COVID Variant: कितना घातक है कोविड-19 का नया वेरिएंट BA.3.2? भारत में क्या है स्थिति? 23 देशों में कहर! -
Khamenei Successor: अहमद वाहिदी कौन? वो ईरानी जनरल, जो ट्रंप और नेतन्याहू के लिए बने काल -
Trump Hormuz Plan: कौन हैं जनरल डेन केन? जिसके कहने पर होर्मुज छोड़ फरार हुए ट्रंप, सरेंडर या मास्टरस्ट्रोक? -
Iran America War: ईरान युद्ध पर सरकारी खजाना लुटा रहे ट्रंप, हर 1 सेकेंड पर कितना खर्च कर रहा अमेरिका? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88%












Click it and Unblock the Notifications