मछुआरों के प्रतिनिधिमंडल से राहुल गांधी ने की मुलाकात, बोले- 'मेरा जीवन थोड़ा कठिन हो गया है'
Rahul Gandhi News: नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार 08 अगस्त को मछुआरों और राइट-टू फूड अभियान के प्रतिनिधिमंडल की। यह मुलाकात रिसेप्शन एरिया में हुई। इस दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह मुलाकात संसद में एलओपी चैंबर के अंदर होनी थी।
लेकिन, मछुआरों और राइट टू फूड अभियान सदस्यों को संसद में जाने का पास नहीं दिया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि क्या संसद में किसान, मछुआरे और देश के आम लोगों नहीं जा सकते? न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राहुल गांधी संसद के रिसेप्शन एरिया की ओर जाते वीडियो सामने आया है।

राहुल गांधी के रिसेप्शन एरिया की तरफ जाने पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, 'छात्रों का दल अभी तक संसद में प्रवेश नहीं कर सका है और एलओपी से नहीं मिल पाए हैं। राहुल गांधी उनसे मिलने जा रहे हैं क्योंकि उनका 'भारत जोड़ो' का संकल्प जारी है।' इस दौरान राहुल गांधी ने मछुआरों और राइट टू फूड अभियान के प्रतिनिधिमंडल से रिसेप्शन एरिया में मुलाकात की।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'किसी से भी मिलना हमारा अधिकार है लेकिन वे इसकी इजाजत नहीं दे रहे हैं। मैंने किसानों के बारे में बात की थी, स्पीकर ने सदन में कहा कि उन्हें रोका नहीं जा रहा है। अब उन्हें फिर से रोक दिया गया है। श्रीलंका में किसानों का एक मुद्दा है, बाल कल्याण के लोग भी मिलने आए हुए थे।'
राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं ऐसा (प्रतिनिधिमंडलों से मिलना) करता रहता हूं...मेरा जीवन थोड़ा कठिन हो गया है क्योंकि वहां (संसद में एलओपी चैंबर) उनसे मिलना आसान है। नहीं तो अब मुझे यहीं आना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications