'हाथ' के साथ के लिए राहुल से मिले लालू

Lalu Prasad Yadav
नयी दिल्ली। चारा घोटाले में 5 साल की सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमों को जेल से बेल तो मिल गई, लेकिन अपनी साख खो चुकी आरजेडी पार्टी को अब तक कोई सहारा नहीं मिला है। लालू और उनकी पार्टी बिहार में अपनी सत्ता के सात-साथ अपनी पहचान भी खो चुके है। पिछले चुनावों में जो उनकी पार्टी का हाल हुआ उसके बाद कांग्रेस भी लालू के साथ जाने में कतरा रही है। ऐसे में लोकसभा चुनवा से पहले लालू अपनी जमीन तलाशने के लिए कांग्रेस का साथ चाहते हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन को तैयार लालू कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर रहे है। जेल से छूटने के साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की तो अब राहुल गांधी से मिलकर वो गठबंधन का रिश्ता पक्का करना चाहते है।

राहुल और लालू की मुलाकात के बाद आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बिहार में कांग्रेस और आरजेडी के बीच तालमेल तकरीबन तय लग रहा है। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात के साथ-साथ चुनावी तालमेल की बारीकियों पर बातचीत हुई। दरअसल कांग्रेस बिहार में इस तालमेल को लेकर लंबे समय से उत्सुक थी। हलांकि कांग्रेस ने बिहार में बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन के टूटने के बाद नीतीश कुमार से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन उनकी ये कोशिश कामयाब नहीं हो पाई। ऐसे में उनके पास लालू के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा। ऐसे में कांग्रेस को अपने पूर्व सहयोगी के साथ जाना ही बेहतर लग रहा है। इतना ही नहीं, राज्य में नीतीश कुमार के प्रति एंटी इनकंबेंसी का फैक्टर भी कांग्रेस को लालू के साथ जाने के लिए मजबूर कर रहा है।

इससे पहले सोनिया से मिलकर लालू ने वादा किया था कि वो पिछली गलतियों को नहीं दोहराएगे। माना जा रहा है कि राहुल से मुलाकात के बाद लालू एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल सकते हैं। गौरतलब है कि 2004 में कांग्रेस ने आरजेडी और पासवान की एलजेपी के साथ तालमेल किया, जिसके बाद इस गठबंधन को 29 सीटें मिली थीं। वहीं 2009 में जब ये तीनों अलग लड़े तो तीनों को मिला कर कुछ छह सीटें मिली, जिसमें आरजेडी को 4 कांग्रेस को दो और एलजेपी अपना खाता भी नहीं खोल पाया। ऐसें कांग्रेस के लिए बेहतर यहीं है कि वो लालू के साथ ही चुनाव लड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+