ओडिशा में मनमोहन सिंह और राहुल गांधी होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक, 40 लोगों की लिस्ट जारी

भुवनेश्वर- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू और मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम ओडिशा में कांग्रेस के स्टार प्रचारको में शामिल किया गया है। कांग्रेस ने ओडिशा में होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों में इन तीनों को जगह दी है। इनके अलावा 40 स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस के सीनियर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघल शामिल हैं।

Rahul Gandhi, Manmohan Singh Among 40 Congress star Campaigners In Odisha

गौरतलब है कि ओडिशा में चार चरणों में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी संपंन्न होंगे। यहां 11अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। ओडिशा में विधानसभाकी 147 सीटें और लोकसभा की 21 सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजू जनता दल ने 21 में से 20 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं विधानसभा चुनाव में भी बीजेडी ने बहुमत हासिल किया था। भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजरें इस पर हैं। कांग्रेस ने अभी तक 77 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+