'PM ने जनता को इन्वेस्टमेंट की सलाह क्यों दी', शेयर मार्केट गिरावट पर राहुल गांधी हमलावर, JPC जांच की मांग

Rahul Gandhi Press Conference: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद एनडीए ने तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव के बाद शेयर बाजार में आई भारी गिरावट पर सवाल पूछते हुए नरेंद्र मोदी, अमित शाह को घेरा है।

राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम और गृह मंत्री ने देश के लोगों को निवेश की सलाह दी। सरकार ने शेयर बाजार को लेकर भ्रम फैलाया। करीब 30 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

Rahul Gandhi News

शेयर बाजार को लेकर JPC की मांग

राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि हम इस मामले (शेयर बाजार के) में JPC जांच चाहते हैं। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, "पहली बार हमने यह नोट किया कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री ने शेयर बाजार पर टिप्पणी दी। प्रधानमंत्री ने दो-चार बार कहा कि शेयर बाजार तेजी से बढ़ने जा रहा है। उनके मैसेज को वित्त मंत्री और गृह मंत्री ने भी आगे बढ़ाया।"

राहुल गाधी ने साधा मोदी पर निशाना

राहुल गांधी ने आगे कहा कि अमित शाह कहते हैं 4 चार जून से पहले शेयर खरीदें। प्रधानमंत्री ने भी यही कहा और 28 मई को फिर से दोहराया। 3 जून को शेयर बाजार सारे रिकॉर्ड तोड़ देता है और 4 जून को शेयर बाजार नीचे चला जाता है।

'30 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "इसमें भाजपा के सबसे बड़े नेताओं ने कहा है और रिटेल इंवेस्टर को मैसेज दिया है। उनके पास जानकारी थी कि भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने वाला है, वे जानते थे की 3-4 जून को क्या होने वाला है? 30 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है और हजारों-लाखों करोड़ रुपए का चुने हुए लोगों को फायदा हुआ है, हम प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, जिन्होंने एग्जिट पोल किया उनपर और विदेशी निवेशक पर जांच चाहते हैं।"

'यह अडानी मुद्दे से कहीं ज्यादा बड़ा'

राहुल गांधी ने कहा कि, "यह सिर्फ अडानी मुद्दे से कहीं ज्यादा व्यापक मुद्दा है। यह अडानी मुद्दे से जुड़ा हुआ है, लेकिन यह उससे कहीं ज़्यादा व्यापक मुद्दा है। यह सीधे प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री हैं, जो वास्तविक चुनाव परिणामों के डेटा से अवगत हैं, जिनके पास आईबी रिपोर्ट हैं, जिनके पास अपना डेटा है, जो खुदरा निवेशकों को शेयर खरीदने की सलाह दे रहे हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।"

भाजपा को घेरते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले कभी शेयर बाजार पर टिप्पणी नहीं की। यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री ने बहुत ही दिलचस्प ढंग से और एक के बाद एक कई बार टिप्पणी की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि शेयर बाज़ार में उछाल आने वाला है। साथ ही, उनके पास जानकारी है कि एग्जिट पोल गलत हैं। उनके पास जानकारी है कि उन्हें पता है कि क्या होने वाला है क्योंकि उनके पास आईबी डेटा है और उनके पास अपनी पार्टी का डेटा भी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+