'मुझे ट्रोल करने के कोशिश में कांग्रेस ने की गलती, खुद ही शेयर किया मेरा कमेंट', असम के CM हिमंत बिश्व सरमा
राहुल गांधी के नए लुक को लेकर दिए बयान के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा ने अब यू टर्न ले लिया है। उन्होंने कहा है कि मैंने राहुल गांधी के लुक के बारे में कुछ नहीं कहा।
Himanta Biswa Sarma on Rahul Gandhi: राहुल गांधी के नए लुक को लेकर दिए बयान के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा ने अब यू टर्न ले लिया है। उन्होंने कहा है कि मैंने राहुल गांधी के लुक के बारे में कुछ नहीं कहा। अपने एक बयान में असम के सीएम ने कहा कि राहुल गांधी का चेहरा दाढ़ी बढ़ने से चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा दिखने लगा है। लेकिन दाढ़ी मुंडवाएंगे तो वे नेहरू जैसे दिखने लगेंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर दिए बयान पर सोमवार मीडिया के सामने स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने अहमदाबाद में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि मेरे साथ कोई चाय नहीं पीता। इसका मतलब ये है कि राहुल गांधी शायद खड़गे जी के साथ चाय नहीं पीते। शायद कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जिसमें ऐसी प्रथाएं हैं। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी में कुत्तों की कीमत इंसानों से ज्यादा है। इसलिए ये माना जा सकता है कि मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी कुछ हद तक सही भी हो सकती है।
सीएम हिमंत बिश्व सरमा ने कहा, "मैंने उनके (राहुल गांधी) लुक के बारे में कुछ नहीं कहा। मैंने समय के साथ कहा, आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा दिखने लगा है, लेकिन अगर आप अपनी दाढ़ी मुंडवाएंगे तो आप नेहरू की तरह दिखने लगेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, मेरे साथ कोई चाय नहीं पीता। तो शायद राहुल गांधी खड़गे जी के साथ चाय नहीं पीते और कांग्रेस ऐसी प्रथाओं का पालन करती है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पिछली तारीख की तस्वीर ट्वीट करनी चाहिए जिसमें उन्हें मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ चाय पीते हुए देखा जा सकता है"।












Click it and Unblock the Notifications