पीएम मोदी पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'भाजपा की राजनीति ने मणिपुर में हिंदुस्तान का कत्ल किया'
Rahul Gandhi in Loksabha: लोकसभा में आज अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन की बहस जारी है। सबसे पहले आज राहुल गांधी को बोलने का मौका मिला। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने सबसे पहले भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा करते हुए फिर मणिपुर के मामले पर बोले। राहुल गांधी ने इस दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आक्रामक अंदाज में आते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति ने मणिपुर में हिंदुस्तान का कत्ल किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को दो भागों में बांट दिया है। आपने भारत माता की हत्या मणिपुर में की। आपने मणिपुर के लोगों को मारकर हिंदुस्तान की हत्या की हो। आपलोग देशद्रोही हो। इसलिए आपके प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा सकते हैं। आपके प्रधानमंत्री ने मणिपुर में भारत की हत्या की है। आप भारत माता के रखवाले नहीं हो आप भारत माता के हत्यारे हो।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की तुलना रावण से की
राहुल गांधी ने कहा कि रावण दो लोगों की सुनता था। मेघनाद और कुंभकर्ण, उसी तरह मोदी जी भी सिर्फ दो लोगों की सुनते हैं वे हैं अमित शाह और अडानी। लंका को हनुमान ने नहीं जलाया था, अहंकार ने लंका को जलाया था। राम ने रावण को नहीं मारा था, अहंकार ने उसे मारा था। आप पूरे देश में केरोसिन फेंक रहे हो। आप हरियाणा को जला रहे हो। आप पूरे देश को जलाने में लगे हुए हो।
स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को टोका
स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी के बयान पर को टोका और कहा कि उन्हें आदर से बात करनी चाहिए। इस पर राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि मैं अपनी मां की हत्या की बात कर रहा हूं। मैं पूरी तरह से आदर से बोल रहा हूं। हिंदुस्तान की सेना मणिपुर में एक दिन में शांति ला सकती है। लेकिन आपका उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हो। क्योंकि आप मणिपुर में भारत माता को मारना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications