'गुजरात पदयात्रा' में भाग लेकर मोदी को सीधे चुनौती देंगे राहुल गांधी

बताया जा रहा है कि कांग्रेस की यह रैली मोदी के उस प्रोजेक्ट के जवाब में है, जिसमें मोदी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा 'स्टेच्यू आफ यूनिटी' का निर्माण करवा रहे हैं। गौर हो कि बरडोली में ही वल्लभ भाई पटेल ने 1928 में किसान सत्याग्रह किया था। जिसके बाद ही उन्हें 'सरदार' नाम दिया गया।
मोदी द्वारा निर्मित होने वाली 'स्टेच्यू आफ यूनिटी' 182 मीटर लंबी प्रतिमा है, यह विश्व की अब तक की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जो कि 'अमेरिका की 'स्टेच्यू आफ लिबर्टी' से भी दो गुना ऊंची है।
आगामी पद यात्रा से राहुल गांधी कांग्रेस के युवा सदस्यों में जोश भरना चाह रहे हैं और वह यहां के आदिवासियों से भी मिलेंगे। इसके पहले 2005 में राहुल गांधी ने 'महात्मा गांधी की दांडी यात्रा' के 75 वर्ष पूरे होने पर गुजरात में एक रैली की थी। इस पद यात्रा को राहुल गांधी द्वारा मोदी को सीधी चुनौती माना जा रहा है, हालांकि राहुल अभी तक मोदी के खिलाफ खुलकर कुछ भी नहीं बोले हैं।
पिदले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी से जब पूछा गया कि मोदी उन्हें बार बार शहजादे कहते हैं तो उन्होने इस पर कुछ भी नहीं बोला।












Click it and Unblock the Notifications